फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wedding guests beaten for protesting against molestation

Jaunpur News: छेड़खानी का विरोध करने पर बरातियों की पिटाई

Tue, 26 Nov 2024 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Wedding guests beaten for protesting against molestation
जौनपुर। मडियाहूं क्षेत्र के हुसेनपुर गांव में बरात में आई महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनबढ़ों ने बरातियों की पिटाई कर दी। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



बरसठी थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव निवासी कमलापति पटेल के बेटे रतन पटेल की शादी गांव के ही कैलाश पटेल की पुत्री रंगीता से तय थी। द्वारचार पर वर की महिलाओं व लड़कियों के साथ मनबढ़ छेड़खानी करने लगे। वर पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया तो मनबढ़ों ने बरातियों की पिटाई कर दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। घटना में राकेश पटेल, रामसागर पटेल व आशीष गुप्ता के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


महिलाओं ने आरोपियों पर सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस की मौजूदगी में शादी संपन्न हुई। दूल्हे के पिता ने तहरीर देकर महेंद्र पटेल उर्फ पप्पू, जियालाल पटेल, बृजलाल पटेल उर्फ बिरजू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों पर मुकदमा कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी से छेड़खानी, केस दर्ज

जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने किशोरी से छेड़खानी के मामले में एक युवक पर केस दर्ज किया है। लाइन बाजार थानाक्षेत्र की किशोरी कोतवाली थाना क्षेत्र के ओलंदगंज में वैवाहिक कार्यक्रम में शनिवार को आई थी। उसका आरोप है कि मयंक शर्मा निवासी हनुमान घाट ने उसके साथ छेड़खानी की। संवाद


------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed