{"_id":"6a41713d19cba3a5220537c4","slug":"weather-to-remain-scorching-for-two-more-days-rain-likely-from-tuesday-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-157944-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: दो दिन और झुलसाएगा मौसम, मंगलवार से बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: दो दिन और झुलसाएगा मौसम, मंगलवार से बारिश की संभावना
विज्ञापन
सिकरारा में धान की रोपाई करती महिलायें ।संवाद
जौनपुर। जनपद में गर्मी का कहर जारी है। रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना हुआ है। हल्के बादलों के बीच तीखी उमस वाली धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग बेहाल हैं, दोपहर में घरों से निकलने से बच रहे हैं।
रविवार सुबह से ही हल्के बादलों के बीच तेज धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था। केवल आवश्यक कार्य होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा, जो चौक-चौराहों पर सिर और मुंह ढककर यात्रा करते देखे गए। दोपहर तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। राज्य मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार तक मौसम इसी तरह गर्म बना रहेगा।
मंगवार से कुछ बदलाव की संभावना है। चिलचिलाती धूप लोगों को झुलसा सकती है, इसलिए दोपहर में घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसे मौसम में लू का खतरा अधिक रहता है। पिछले 10 दिनों से जिले में अधिकतम तापमान 40 से डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। यह लगातार उच्च तापमान भीषण गर्मी की स्थिति को दर्शाता है। गर्मी के कारण सड़क से लेकर बाजार तक सन्नाटा पसरा रहा। रविवार का दिन होने के कारण अधिकांश दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहे।
विज्ञापन
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि मौसम का मिजाज हर रोज बदल रहा है। उमस भरी गर्मी के कारण बीमार पड़ने वालों की संख्या बढ़ रही है। दोपहर में धूप में निकलने से बचे और आवश्यक होने पर पर्याप्त पानी पीकर तथा शरीर को पूरी तरह ढककर ही बाहर निकलें। पेट में दर्द होने, सिर दर्द होने और चक्कर आने पर नजदीक के डॉक्टर से मिलकर समस्या बताकर दवा दें।