फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Weather also supported in the fun of new year

नए वर्ष की मस्ती में मौसम ने भी दिया साथ

Sat, 02 Jan 2021 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Weather also supported in the fun of new year
नववर्ष के मौके पर शाही किले में पिकनिक मनाने पंहुचे परिवार के साथ बच्चियां पढ़ाई करतीं नजर आयीं। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। नए वर्ष का जश्न मनाने वालों का मौसम ने भी पूरा साथ दिया। आमतौर पर एक जनवरी को कोहरा और हाड़कंपाती ठंड रहती है, लेकिन इस बार मौसम सुबह से ही साफ रहा। धूप खिलने से लोगों के चेहरे भी खिले रहे। न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे होने के बाद भी लोग घरों से बाहर निकलकर मस्ती करते रहे। हालांकि इस मौज मस्ती का असर वायु की गुणवत्ता पर पड़ा है। एक्यूआई का स्तर तीन सौ पहुंच गया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से लगातार मौसम खुशनुमा बना हुआ है। सुबह के वक्त हल्के कोहरे के बाद धूप खिलते ही वातावरण साफ हो जा रहा है। एक जनवरी पर मौसम को लेकर लोगों में चिंता थी। पिछले वर्षों में इस दिन अमूमन घना कोहरा शीतलहर का असर रहता था। लिहाजा घर के बाहर निकलकर पार्टी करने वाले चिंतित थे। सुबह से ही अच्छी धूप खिलने से लोगों के चेहरे पर उत्साह दिखा। इसके चलते पार्कों, पिकनिक स्थलों पर भीड़ बनी रही। शुक्रवार का न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया जो, पिछले पांच वर्षों की अपेक्षा कम था। हालांकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री पर बना रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक पंकज जायसवाल ने बताया कि इस बार एक जनवरी का मौसम अपेक्षाकृत बेहतर रहा। प्रदूषण के स्तर में वृद्धि चिंताजनक है। तीन सौ से अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक सेहत के लिए अच्छी नहीं है। दो जनवरी के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन

पिछले पांच वर्षों में एक जनवरी का तापमान::
वर्ष: अधिकतम: न्यूतनतम
2021: 22: 07
2020: 17: 08
2019: 21 08
2018: 16: 10
2017: 21: 09
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed