फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   We are with NDA but our views are different: Trilok

हम एनडीए के साथ हैं लेकिन विचार अलग : त्रिलोक

Sun, 26 Jul 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
We are with NDA but our views are different: Trilok
राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबाे​​धित करते राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी। संव
राष्ट्रीय लोकदल का कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को नेहरू हाल में हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं को युवाओं और महिलाओं को जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का सपना था कि गांव स्मार्ट बनें और किसान समृद्ध हों। आज उन्हीं के विचारों को लेकर हम लोग प्रदेश के सभी सीटों पर काम कर रहे हैं। कहा कि हम एनडीए के साथ हैं, लेकिन हमारे विचार उससे अलग हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई ऐसा जिला नहीं है, जहां चौधरी चरण सिंह के मानने वाले न हों। कार्यकर्ता पार्टी से युवाओं व महिलाओं को जोड़ने का काम करें। राजनीति में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि आज गांव का आदमी शहर की तरफ भाग रहा है। अगर गांव में शहर जैसी सुविधाएं हो जाय तो ग्रामीणों को शहर में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम एनडीए के साथ है लेकिन हमारे विचार उससे अलग हैं। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ बैठक कर हम लोगों ने किसान हित में गन्ने का दाम बढ़ाने की बात कही।

उसे सरकार ने माना भी। पूरे प्रदेश में डीएपी, यूरिया की समस्या है। इस समस्या को कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री के सामने उठाया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष राय ने आह्वान किया कि कार्यकर्ता रालोद की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं, तभी चौधरी चरण सिंह का सपना साकार होगा। आज के समय में चुनौतियां बहुत हैं लेकिन इन चुनौतियों के बीच से आगे निकलकर हमें काम करना होगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह, रामआसरे विश्वकर्मा, पूनम भारती, मोहम्मद फिरोज अख्तर, डॉ. सुरेश यादव, पतिराम यादव, चंद्रजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed