फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   water problem in jaunpur

बढ़ी गर्मी, दम तोड़ रहे हैंडपंप 

Wed, 27 Apr 2016 06:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 27 Apr 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
गर्मी के तीखे मिजाज से  1773 गांवों में लगे तकरीबन 5000 हैंडपंप दम तोड़ चुके हैं। वैसे तो एक लाख हैंडपंप शुद्ध पेयजल के नाम पर लगाए गए हैं, लेकिन कहीं खराब हैं तो कहीं प्रदूषित पानी आ रहा है। सैकड़ों गांवों के 3000  लोग हैंडपंप रिबोर होने की बाट जोह रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन विभाग अभी रिबोर नहीं कर रहा है। सबसे अधिक समस्या डार्क जोन वाले खंड विकास क्षेत्रों में है। मौसम के तीखे मिजाज से गांव में भी लोग परेशान हैं। उन्हें शुद्ध पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। जिस गांव में 15 से 20 इंडिया मार्का टू हैंडपंप हैं वहां तीन से चार खराब हैं।
विज्ञापन


तकरीबन आठ हैंडपंपों के पानी में खारापन है। कारण टोटल डिजाल्व सालिड (टीडीएस) 1000 से 1500 तक हो गया है। टीडीएस बढ़ने से लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैंडपंपों की छोटी-छोटी खराबियां दूर करने के लिए ग्राम पंचायतों को भी पैसा भेजा गया है, लेकिन कोई खराबी दूर नहीं की जा रही है। उधर जिले में कोई भी हैंडपंप रिबोर नहीं हो रहे हैं।

जबकि पांच हजार से अधिक हैंडपंप रिबोर की बाट जोह रहे हैं। शासन ने एक फरमान जारी किया है। जिसमें विधायकों के प्रस्ताव पर ही हैंडपंप लगाए जाएंगे और रिबोर किए जाएंगे। इस फरमान से पहले तीन हजार लोगों ने हैंडपंप रिबोर की गुहार लगाई है।


लेकिन विभाग इसे रिबोर कराने में लाचार है। जिले के दो एमएलसी सहित 11 विधायकों में से किसी ने प्रस्ताव ही नहीं दिया है। जबकि हर विधायक 100 हैंडपंप का प्रस्ताव दे सकता है जिसमें रिबोर भी शामिल है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed