फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Water from the city to the village with torrential rain

मूसलाधार बारिश से नगर से गांव तक दिखा पानी ही पानी

Sat, 04 Aug 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Sat, 04 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Water from the city to the village with torrential rain
मूसलाधार बारिश
जौनपुर। दिनभर रुक-रुककर हुई मूसलाधार बारिश से खेत जलमग्न हो गए हैं। बारिश से कई स्थानों पर खेतों की मेड़ टूट गए। बारिश से रामपुर थाना परिसर में पानी जमा हो गया है। मुंगराबादशाहपुर, सुरेरी, सुजानगंज इलाके में चार से पांच कच्चा मकान ढह गए। सतहरिया में एक छप्पट ढह जाने से दबकर बकरी की मौत हो गई। कई प्राथमिक स्कूलों में भी पानी भर जाने से बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। पठन-पाठन बाधित हो गया है। नदियों में भी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बारिश धान की फसल के लिए लाभकारी तो है लेकिन अरहर, मक्का और मूंग आदि की फसल डूबने से नुकसान की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह 10 बजे 15.27 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। जबकि जुलाई में 140 एमएम बारिश रिकार्ड की गई थी। सिकरारा क्षेत्र में पहली बार मूसलाधार बारिश से इलाके में जिधर देखिए पानी ही पानी। खेतों के मेड़ टूट गए। धान की फसल को फायदा हुआ तो मक्का, अरहर और मूंग आदि की पैदावार आंधी हो जाएगी। उधर, रामपुर थाना परिसर जलमग्न हो गया। वहीं, दूसरी तरफ अपनी फरियाद लेकर पहुंचने वाले पीड़ितों को भी काफी मुसीबत झेलनी पड़ रही है। थाने पर तैनात पुलिसकर्मी किसी तरह से अपने को सुरक्षित करने में जुटे हुए हैं। पुलिसकर्मियों ने बताया कि थाना परिसर अभी भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। इससे कारण बारिश के समय में पूरा थाना परिसर ही पानी से डूब जाता हैं। सुजानगंज में शुक्रवार को अचानक एक कच्चा मकान गिरने से उसमें रखा लाखों की गृहस्थी का सामान दब गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के रायपुर में कई दिनों से लगातार वर्षा होने के कारण शुक्रवार को अचानक मकान गिर पड़ा। संयोगवश सभी परिजन उस समय किसी कार्य से बाहर गए थे। बच्चे स्कूल गये थे। मकान गिरने से उसमें रखा घर गृहस्थी का सामान दब गया। पीड़ित ने इसकी सूचना संबंधित अधिकारी को दी है। सुरेरी थाना क्षेत्र के राईपुर गांव में रंगलाल सरोज का परिवार कच्चे दलान में सोया था। उसकी पत्नी की नींद खुली तो देखा कि दीवार का मलबा गिर रहा है। किसी तरह भागकर परिवार के लोग जान बचाए। भदखिन गांव में मानजी विश्वकर्मा और रामसूरत शर्मा का मकान गिर गया। मकान गिरने से रामसूरत शर्मा को चोंटे आई। मुंगराबादशाहपुर के मादरडीह गांव में धर्मेंद्र सरोज की मड़हा गिरने से बकरी दबकर मर गई। जमुनीपुर नडार में सुनीता का कच्चा मकान गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed