फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Water entered the Gomateshwar Mahadev temple, submerged Shivling

गोमतेश्वर महादेव मंदिर में घुसा पानी, डूबा शिवलिंग

Mon, 09 Aug 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Water entered the Gomateshwar Mahadev temple, submerged Shivling
आदि गंगा गोमती नदी का जल स्तर रोजाना एक फीट के हिसाब से बढ़ रहा है। नदी में जलस्तर सोमवार को 9 फीट पर पहुंच गया। हालांकि जलस्तर अब भी खतरे के निशान से 24 फीट नीचे है। उधर, नदी के बढ़े जल स्तर के कारण शाही पुल से सटे गोमतश्वर महादेव मंदिर में पानी घुस गया है। यहां स्थापित शिवलिंग भी डूब गया है।
विज्ञापन

मंदिर के महंत चंदन का कहना है कि जिस गति से पानी बढ़ रहा है उससे लग रहा है कि एक-दो दिन में अन्य देवताओं की भी मूर्तियां डूब जाएंगी। हालांकि यह स्थिति हर साल होती है। गोमत ताल पीलीभीत से निकली आदि गंगा गोमती नदी शहर के मध्य से गुजरी है, जो केराकत, डोभी, चंदवक होते हुए आगे गाजीपुर जिले के मारकंडेय महादेव के पास गंगा में मिली है। गंगा का जल स्तर बढ़ने का असर गोमती नदी में भी देखने को मिल रहा है। पिछले तीन-चार दिनों में रोजाना एक फीट के हिसाब से गोमती नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। इससे घाट किनारे चल रहे रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्य ठप हो गया है। यहां राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत 8.5 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत है। इसके तहत सद्भावना पुल से हनुमानगढ़ होते हुए बजरंग घाट तक रिवरफ्रंट डेवलपमेंट का कार्य किया जाना है। इसके लिए हनुमानघाट से काम शुरू किया गया था। जहां स्टीमर, जेसीबी मशीन की मदद से बांस-बल्ली लगाए जा रहे हैं, ताकि पानी कम करके पक्का निर्माण कार्य किया जा सके। इस बीच जलस्तर बढ़ने के कारण कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। उधर, गोमती नदी के किनारे सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं, जबकि लोग जान जोखिम में डालकर तैरते और घाट के किनारे टहलते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed