{"_id":"86d9b65982fe1c6c308fa27fb4fefef1","slug":"was-putting-pesticides-in-crop-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल में डाल रहा था कीटनाशक, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल में डाल रहा था कीटनाशक, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Mon, 21 Sep 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सेमरहों गांव में शनिवार को धान की फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के दौरान युवक की तबीयत खराब हो गई।
उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
दवा के छिड़काव से एक अन्य व्यक्ति की भी तबीयत बिगड़ गई है। जिनका इलाज कराया जा रहा है। सेमरहों गांव निवासी एक किसान के धान की फसल में कीड़े लग गए हैं।
उसने धान की फसल में कीटनाशक का छिड़काव करने के लिए बरावां गांव निवासी रमेश (20) को बुलवाकर फसल में दवा का छिड़काव करवाया।
दवा छिड़काव के दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई। रात में उसकी हालत गंभीर हुई तो परिवार के लोग एक निजी चिकित्सालय ले गए।
जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घर वालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
उधर इसी इलाके के रामगढ़ गांव निवासी दूधनाथ की भी धान की फसल में कीटनाशक दवा के छिड़काव के बाद तबीयत खराब हो गई। उनका भी एक निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।