{"_id":"6068b2628ebc3e591e5b7659","slug":"ward-number-75-to-24-of-district-panchayat-nominated-jaunpur-news-vns5832307136","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत के वार्ड संख्या 75 से 24 ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत के वार्ड संख्या 75 से 24 ने किया नामांकन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला पंचायत सदस्य के 83 पदों के लिए पहले दिन 765 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किया। सबसे ज्यादा 24 उम्मीदवार वार्ड संख्या 75 मुफ्तीगंज तृतीय से हैं, जबकि सबसे कम नामांकन वार्ड संख्या एक करंजाकला प्रथम से सिर्फ दो नामांकन रहा। नामांकन की प्रक्रिया रविवार को भी जारी रहेगी।
सुबह आठ बजे से शुरू हुए नामांकन के लिए पूरे दिन उम्मीदवारों की भीड़ लगी रही। निर्धारित समय पांच बजने के बाद भी कई उम्मीदवार कतार में लगे रहे। सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजकुमार द्विवेदी ने बताया कि पहले दिन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 765 उम्मीदवारों का नामांकन हुआ है। वार्ड संख्या 75 से 24 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। यह वार्ड अनारक्षित है। वार्ड संख्या 6 शाहगंज प्रथम से 18 उम्मीदवारों ने पर्चा जमा किया। वहीं वार्ड संख्या 19 खुटहन चतुर्थ और वार्ड संख्या 69 सिरकोनी तृतीय से 16-16 उम्मीदवारों का नामांकन हुआ। सबसे कम नामांकन वार्ड संख्या एक करंजाकला प्रथम से हुआ है। राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के इस वार्ड में सिर्फ दो उम्मीदवारों ने पहले दिन नामांकन किया। वार्ड संख्या 30, 31, 32, 35, 58, 41 और 81 से तीन-तीन उम्मीदवारों का नामांकन हुआ है।
---