फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wall collapsed, middle-aged died, 7 pets also died

दीवार ढही, अधेड़ की मौत, 7 पालतू जानवर भी मरे

Tue, 31 Aug 2021 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Wall collapsed, middle-aged died, 7 pets also died
सरपतहां थाना क्षेत्र के डीहअसरफाबाद में सोमवार-मंगलवार की भोर में रिहायशी छप्पर की जर्जर दीवार ढह गई। जिसके मलबे में दबकर अंदर सो रहे अधेड़ की मौत हो गई, जबकि अंदर बंधी छह भेड़ और एक बकरे की भी मलबे में दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

सरपतहा थाना क्षेत्र के डीहअसरफाबाद गांव निवासी सिंधु पाल (55 ) का रिहायशी छप्पर था। जिसके चारों तरफ मिट्टी के कच्ची दीवार बनी हुई थी। यह दीवारें काफी जर्जर हो चुकी थी। सोमवार की रात सिंधु पाल घर के बरामदे में सो रहे थे। यहीं बगल में 6 भेड़ें और 1 बकरा भी बंधा हुआ था। भोर में अचानक दीवार ढह गई। जिसके मलबे में सिंधु पाल समेत सभी जानवर दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर जब तक परिजन एवं अगल-बगल के लोग पहुंचे और मिट्टी हटाई तब तक सिंधु पाल समेत सभी जानवरों की मौत हो चुकी थी। मौत की सूचना पर परिजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में उपजिलाधिकारी शाहगंज राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि स्थानीय लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद जो भी आर्थिक मदद संभव होगा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed