{"_id":"603e805f8ebc3e8ccc4c5182","slug":"waiting-for-six-inaugurations-five-new-community-toilets-will-be-built-jaunpur-news-vns5777343139","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह उद्घाटन के इंतजार में, पांच नए बनेंगे सामुदायिक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह उद्घाटन के इंतजार में, पांच नए बनेंगे सामुदायिक शौचालय
विज्ञापन
टीबी अस्पताल स्थित बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। आम लोगों की सुविधा के लिए शहर में पांच नए सामुदायिक शौचालय बनाए जाएंगे। 14वें वित्त योजना की धनराशि से 91.50 लाख रुपये खर्च कर इनका निर्माण होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शहर में पहले से ही 16 सामुदायिक शौचालय हैं। इसमें से छह पिछले चार वर्ष से उद्घाटन की बाट जोह रहे हैं। इन्हें चालू कराने की बजाय नए निर्माण से लोग हतप्रभ हैं।
शहर को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए घर-घर शौचालय बनाने पर जोर है। तमाम परिवार अभी भी शौचालय नहीं बनवा सके हैं। ऐसे लोगों को सामुदायिक शौचालय के उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा बाजार में खरीदारी, सरकारी कार्यालयों में दूरदराज से आने वाले ग्रामीणों की सहूलियत के लिए भी जगह-जगह सामुदायिक शौचालय बनाए जा रहे हैं। 14वें वित्त आयोग की धनराशि से पांच नए सामुदायिक शौचालय बनाने का प्रस्ताव पास हुआ है। इसका निर्माण विकास भवन के पास, रामघाट, सद्भावना तिराहा, सद्भावना पुल के पास और गोपी घाट में किया जाएगा। शौचालय बनाने के लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इन इलाकों में शौचालय के अभाव में लोगों को भटकना पड़ रहा था। खास तौर से महिलाओं को काफी दुश्वारी झेलनी पड़ती थी।
---
चार साल से उद्घाटन का इंतजार
जौनपुर। वर्ष 2016 में शहर में कुल 16 शौचालय बनाए गए थे। इसमें से चार साल बीत जाने के बावजूद अभी तक छह शौचालयों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। टीबी अस्पताल, जेसीज, बदलापुर पड़ाव, भंडारी स्टेशन, डीआईओएस कार्यालय, पुरानी बाजार में बने शौचालय उद्घाटन का इंतजार कर रहे हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में होने के बाद भी जिम्मेदारों की उदासीनता से लोग परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
वर्जन...
जिन भी शौचालयों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है, उसमें आने वाली दिक्कत को हल कराकर शीघ्र संचालन शुरू करा दिया जाएगा। पांच नए शौचालय के लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है। शीघ्र ही टेंडर कराकर निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। -राजकुमार द्विवेदी, सीआरओ व प्रभारी अधिकारी नगर निकाय।