फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vyom is living with Sushil Singhania, who was named in Atul's suicide.

Jaunpur News: अतुल की आत्महत्या में नामजद सुशील सिंघानिया के साथ रह रहा है व्योम

Tue, 17 Dec 2024 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Vyom is living with Sushil Singhania, who was named in Atul's suicide.
बंगलूरू में आत्महत्या करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष का बेटा व्योम सुशील सिंघानिया के साथ रह रहा है। पिता की मौत हो गई। मां निकिता सिंघानिया, नानी निशा सिंघानिया, मामा अनुराग सिघानिया के जेल भेज दिए गए। ऐसे में चर्चा थी कि व्योम कहां और किसके पास है। अब पता चला है कि अतुल को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद सुशील के साथ ही व्योम रह रहा है। सुशील को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। वह जौनपुर स्थित अपने घर पर हैं या कहीं और, इसकी जानकारी कर्नाटक पुलिस भी नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन

अतुल के अधिवक्ता अवधेश तिवारी ने बताया कि घटना के बाद निकिता के परिजन व्योम को अपने साथ ले गए। आरोपी सुशील सिंघानिया के अधिवक्ता मनीष तिवारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में दलील दी थी कि मीडिया ट्रायल की वजह से कर्नाटक की बंगलूरू पुलिस दबाव में आ गई। जौनपुर पुलिस को सूचना दिए बगैर ही निकिता, उसके मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया। हृदय रोगी सुशील सिंघानिया को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने हाईकोर्ट में बताया कि सुशील सिंघानिया ही निकिता के चार वर्षीय बेटे की देखभाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

अतुल के अधिवक्ता अवधेश तिवारी ने बताया कि केस के बारे में पूरी जानकारी जुटाई है। अतुल के भाई विकास और पिता पवन की तरफ से व्योम की कस्टडी के लिए अदालत में याचिका दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed