{"_id":"3d70988afcd6a6de780a0f5fd209ff9e","slug":"voting-to-be-held-todat-in-6-blocks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2904 प्रत्याशियों का भाग्य होगा मतपेटी में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2904 प्रत्याशियों का भाग्य होगा मतपेटी में बंद
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
Updated Thu, 08 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले चरण के छह ब्लाकों में शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों पर चुनाव लड़ने वाले 2904 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला छह लाख 83 हजार 99 मतदाता तय करेंगे। चुनाव बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले के छह ब्लाक धर्मापुर, सिरकोनी, मुफ्तीगंज, केराकत, डोभी व जलालपुर में पहले चरण में 21 जिला पंचायत सदस्य पद व 483 क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों का चुनाव होना है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पद के 297 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ने वाले 2607 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद हो जाएगा। मतगणना एक नवंबर को होगी । डोभी ब्लाक में एक लाख 16 हजार 907, धर्मापुर ब्लाक में 90 हजार 896, सिरकोनी ब्लाक में एक लाख 35 हजार 254, मुफ्तीगंज ब्लाक में 91 हजार 184, केराकत ब्लाक में एक लाख 29 हजार 833 और जलालपुर ब्लाक में एक लाख 19 हजार 25 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन