फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Voting on vacant Panchayat seats on 19th and counting of votes on 21st February

Jaunpur News: पंचायत के रिक्त सीटों पर मतदान 19 और मतगणना 21 फरवरी को

Tue, 04 Feb 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Voting on vacant Panchayat seats on 19th and counting of votes on 21st February
जौनपुर। जिले में ग्राम पंचायत की खाली सीटों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.दिनेशचंद्र ने अधिसूचना जारी की। जनपद में निधन के चलते ग्राम प्रधान की तीन, बीडीसी की तीन सीटें खाली हो गईं हैंँ। इस तरह ग्राम पंचायत सदस्य के 90 पद खाली चल रहे हैं। इसके लिए चुनाव कार्यालय से सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नामांकन पत्रों की बिक्री व जमा करने की तिथि आठ व नौ फरवरी को सुबह 10 बजे से सायं चार बजे तक ब्लाॅकों पर होगी। नामांकन पत्रों की जांच 10 फरवरी को होगी। नाम वापसी व प्रतीक आवंटन 11 फरवरी को होगा। वहीं मतदान 19 फरवरी सुबह सात बजे से सायं पांच बजे तक होगा। 21 फरवरी को मतगणना प्रात: सुबह आठ बजे से होगी। अधिसूचना जारी होते ही कार्यालय में तैयारियों युद्ध पर जारी है। बक्शा ब्लाक के उटरूखुर्द ग्राम पंचायत में सुरक्षित सीट प्रधान शत्रुधन के निधन, सिकरारा ब्लाक के खानापट्टी ग्राम पंचायत महिला सामान्य सीट पर प्रधान किरन सिंह, खुटहन ब्लाक के गभिरन ग्राम पंचायत सीट प्रधान फूला देवी के निधन पर खाली हुई है। इसी तरह बीडीसी में केराकत के बरामनपुर ग्राम पंचायत में वार्ड 75 में बीडीसी ओमकार, जलालपुर के रामपुर सोइरी में वार्ड 46 में बीडीसी श्रीमन मिश्रा, मछलीशहर के गोधना ग्राम पंचायत के वार्ड 94 में बीडीसी राकेश के निधन से सीटें खाली हुई हैं। यह सीटें पिछले माह के अंदर निधन के चलते खाली हुई हैं।
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों में इतने मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला :-

चुनाव को लेकर चुनाव कार्यालय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसमें मतदाता सूची भी तैयार हो गई हैं। बक्शा के उटरूखुर्द में 1725 मतदाता, सिकरारा के खानापट्टी में 2559 मतदाता, खुटहन के गभिरन में 1964 मतदाता हैं। यह रिक्त सीटों पर होने वाले उपचुनाव में मतदान करेंगे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की रिक्त सीटों पर उपचुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। तीन प्रधान, तीन बीडीसी व 90 ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव होना है।- डॉ.दिनेशचंद्र, जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed