फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vomiting and diarrhea killed two innocents, woman ill

Jaunpur News: उल्टी और दस्त से दो मासूमों की मौत, महिला बीमार

Mon, 28 Aug 2023 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Vomiting and diarrhea killed two innocents, woman ill
मछलीशहर तहसील क्षेत्र के भटहर गांव में निमोनिया से हुई चार बच्चों की मौत के बाद अभी मामला शांत भी नहीं हुआ कि इसी तहसील क्षेत्र के बसेरवा स्थित वनवासी बस्ती में चार दिन के भीतर दो मासूमों की मौत उल्टी-दस्त से हो गई। एक महिला बीमार है। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई। सोमवार को एक टीम गांव में पहुंची और ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण की।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, 25 अगस्त को बसेरवा गांव के पुरवा बड़इया की वनवासी बस्ती में टेढ़ू वनवासी की दो वर्षीय पुत्री काजल बीमार हुई। उल्टी दस्त होने लगी तो लोग घबरा गए। जब तक इलाज के लिए कहीं जाते तब तक उसकी मौत हो गई। उसी दिन टेढ़ू की दूसरी पुत्री पांच वर्षीय अंजली भी बीमार हो गई। घबराए परिवार के लोग उसे लेकर सुरियावां भदोही पहुंचे। वहां इलाज के दौरान हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ज्ञानपुर के लिए रेफर कर दिया। 27 अगस्त को थोड़ा आराम होने पर बगैर डॉक्टरों को बताए ही परिवार के लोग अंजली को लेकर निकल गए और भदोही जिले के पकरी में स्थित रिश्तेदारी में रूके थे। वहीं मौत हो गई। इसी बीच उसी परिवार की 63 वर्षीय बसंती भी उल्टी दस्त से बीमार हो गई। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को हुई तो सीएचसी मछलीशहर के अधीक्षक डॉ. तपीश कुमार के नेतृत्व में टीम पहुंची और लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। डॉ. बीएल यादव ने बताया कि बस्ती में टीम ने पहुंचकर जांच की और लोगों का इलाज किया जा रहा है। वहीं अधीक्षक डॉ. तपीश कुमार ने बताया कि कारणों की पड़ताल की जा रही है। स्वास्थ्य टीम लगातार नजर रखी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed