फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vitamin A supplements will be given to 5,76,801 children in the district

जिले में 5,76,801 बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए की खुराक

Wed, 28 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Vitamin A supplements will be given to 5,76,801 children in the district
बाल स्वास्थ्य एवं पोषण माह के तहत बुधवार को जिला महिला चिकित्सालय सीएमओ डा. जीएसबी लक्ष्मी ने विटामिन ए की खुराक पिलाकर उद्घाटन किया। इस दौरान नौ माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी गई।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नरेन्द्र सिंह ने बताया कि नियमित टीकाकरण के तहत हर बुधवार एवं शनिवार को टीकाकरण के साथ-साथ विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। यह खुराक नौ माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी। जिले में कुल 5,76,801 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। बच्चों में विटामिन ए के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। विटामिन ए की कमी की वजह से रतौंधी, लंबाई में वृद्धि की कमी एवं अन्य प्रकार के संक्रामण बीमारियों से लड़ने की क्षमता में कमी आदि समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। यह अभियान वर्ष में दो बार बाल स्वास्थ्य पोषण माह के नाम से चलाया जाता है। जिसमें हर छह माह के अंतराल पर विटामिन ए की खुराक दी जाती है। इस अवसर पर सीएमओ डा. जीएसबी लक्ष्मी ने जनपद वासियों से अपील की कि इस माह के दौरान अपने नौ माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को टीकाकरण करवाएं। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजीव यादव, सीएमएस डा एके अग्रवाल, डा. संदीप सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ व डा. एके पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed