{"_id":"649886b10863aec7630b336c","slug":"vishnu-and-archana-victorious-in-the-election-of-district-planning-committee-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-1517-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जिला योजना समिति के चुनाव में विष्णु और अर्चना विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जिला योजना समिति के चुनाव में विष्णु और अर्चना विजयी
विज्ञापन
जिला योजना समिति सदस्य के दो पदों पर रविवार को गहमा-गहमी के बीच चुनाव हुआ। इस दौरान सुबह आठ से तीन बजे तक मतदान हुआ फिर उसके बाद मतगणना हुई। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग पर समिति के सदस्य पद के लिए सभासद विष्णु सेठ पुनर्मतगणना में विजयी हुए तो एक निकाय से एक निर्वाचन नियम के तहत अनारक्षित वर्ग महिला में अर्चना मौर्या को विजयी घोषित कर दिया गया।
बीते 17 जून को जिला योजना के अन्य पिछड़ा वर्ग पर समिति के सदस्य पद के लिए नगर पालिका परिषद शाहगंज पूर्वी कौड़िया वार्ड के सभासद मनीष व नगर पालिका परिषद जौनपुर मखदूमशाह आढ़न वार्ड के सभासद विष्णु सेठ ने नामांकन किया। वहीं अनारक्षित वर्ग महिला पर समिति के सदस्य पद के लिए नगर पालिका परिषद जौनपुर के जोगियापुर वार्ड की सभासद रेनू पाठक व नगर पंचायत मड़ियाहूं महतवाना वार्ड की सभासद अर्चना मौर्या ने नामांकन किया। सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक डीएम कोर्ट में बने मतदान कक्ष में 189 सभासदों ने अपने मतदान का प्रयोग किया। मतों की गिनती में चार से पांच मत अवैध पाए गए। दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। पहले आरक्षण के हिसाब से अन्य पिछड़ा वर्ग की गणना शुरू हुई। इसमें शाहगंज नगर पालिका के मनीष मौर्या विजयी हुए तो अनारक्षित वर्ग महिला में जौनपुर नगर पालिका से रेनू पाठक विजयी हुई थीं। इसके दो घंटे के बाद अन्य पिछड़ा वर्ग पर हारे प्रत्याशी विष्णु सेठ अपने अधिवक्ता के साथ पहुंचे और उन्होंने पुन: मतगणना की मांग की। जब पुन: मतगणना हुई तो मनीष मौर्या का तीन मत अवैध पाया गया। ऐसे में विष्णु सेठ विजयी घोषित हो गए। इसके बाद एक निकाय एक निर्वाचन नियम के तहत अनारक्षित वर्ग महिला से अर्चना मौर्या को विजयी घोषित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपने प्रतिनिधि के तौर पर एसडीएम सदर सुनील कुमार को चुनाव अधिकारी नामित किया था। उन्होंने ही विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिया। दोबारा मतगणना और परिणाम की घोषणा के बाद हारे हुए उम्मीदवारों ने जमकर हंगामा किया।