फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Virtual inauguration of 50-bed field hospital at CHC

Jaunpur News: सीएचसी में 50 शय्या के फील्ड अस्पताल का वर्चुअल लोकार्पण

Thu, 25 Sep 2025 05:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:29 AM IST
विज्ञापन
Virtual inauguration of 50-bed field hospital at CHC
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 323.81 लाख की लागत से आवास विकास परिषद वाराणसी द्वारा निर्मित 50 शय्या फील्ड अस्पताल का वर्चुअल लोकार्पण उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मड़ियाहूं के विधायक डॉ. आरके पटेल ने कहा कि यह अस्पताल क्षेत्र वासियों के लिए वरदान साबित होगा।
प्रदेश सरकार आम आदमी को निःशुल्क और सुलभ उपचार मिले इसके लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस फील्ड हॉस्पिटल की स्थापना से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होगी। आपात स्थिति में लोगों को त्वरित चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इस अस्पताल में जीवन रक्षक उपकरण ऑक्सीजन की व्यवस्था प्राथमिक उपचार डॉक्टर और नर्सों की टीम सहित सभी बुनियादी सुविधाएं 24 घंटे मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सीएमओ से बात कर शीघ्र ही अल्ट्रासाउंड मशीन अस्पताल में लगवाने का प्रयास करूंगा। भाजपा मछलीशहर के जिलाध्यक्ष. डॉ. अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है। इसमें सुधार के लिए सभी प्रयास किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चिकित्सकों को भगवान का दूसरा रूप बताते हुए उनका आह्वान किया कि वह अस्पताल आने वाले मरीज को सिर्फ पर्चा ना लिखें उन्हें 2 मिनट समय दें। इससे उनका आधा रोग स्वत भाग जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार भारती ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में लाल बहादुर पटेल जिलाध्यक्ष अपना दल एस, चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू, राजेश जायसवाल ,शरद उपाध्याय, पिंटू दुबे आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर नवीन कुमार, डा. तेज बहादुर सिंह, डॉ. दीप्त कुमार, डाॅ. एमएस यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed