{"_id":"60afd6a28ebc3e2f222d28af","slug":"violence-in-wedding-ceremony-death-of-groom-s-uncle-four-injured-jaunpur-news-vns5916646192","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में मारपीट, दूल्हे के चाचा की मौत, चार घायल....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में मारपीट, दूल्हे के चाचा की मौत, चार घायल....
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बाकराबाद पूरा फगुई गांव में बुधवार की रात शादी समारोह के दौरान हुई मारपीट में दूल्हे के चाचा की मौत हो गई। चचेरे भाई समेत चार अन्य बराती भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने आठ नामजद समेत 13 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद बरात बिना विवाह के ही लौट गई।
बाकराबाद पूरा फगुई गांव निवासी प्रेमचंद यादव की पुत्री की शादी पवांरा थाना क्षेत्र के रामपुर सवाई गांव निवासी राधेश्याम के पुत्र राज यादव के साथ होनी थी। तय तिथि पर बुधवार को बरात पहुंची। द्वारपूजा के बाद अधिकांश बराती भोजन कर घर चले गए। इस बीच रात करीब पौने 11 बजे लोहे की सीढ़ी गिरने को लेकर कुछ लोगों का प्रेमचंद से विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान लाठी-डंडे और लात-घूसे से मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि दोनों पक्षों में पहले से रंजिश चली आ रही है। विवाह में व्यवधान उत्पन्न करने के लिए आरोपियों ने हमला बोल दिया। मारपीट की सूचना पर बीचबचाव करने पहुंचे दूल्हे के चाचा घनश्याम यादव (60), रमाशंकर यादव, उमाशंकर यादव, महेंद्र यादव, चचेरे भाई अच्छेलाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने घनश्याम यादव को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि दूल्हे के पिता राधेश्याम यादव ने हमलावरों पर प्रेमचंद्र से पुरानी रंजिश में बदला लेने व जानबूझकर शादी में व्यवधान पैदा करने की मंशा से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर आठ नामजद और पांच अज्ञात पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर इस मामले की छानबीन की जा रही है।