फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The friendship between Shri Krishna and Sudama is a symbol of selfless love and devotion: Radheshyam Parashar

श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता निस्वार्थ प्रेम और समर्पण का प्रतीक है : राधेश्याम पाराशर

Sat, 26 Sep 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The friendship between Shri Krishna and Sudama is a symbol of selfless love and devotion: Radheshyam Parashar
मड़ियाहूं के ग्राम पंचायत बदौआ में श्रीमद् भागवत कथा सुनाते कथावाचक राधेश्याम महाराज। संवाद
मड़ियाहूं। ग्राम पंचायत बदौआ में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथा व्यास श्रीराधेश्याम महाराज पाराशर ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता, राजा परीक्षित के उद्धार तथा श्राप से मुक्ति की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा कि श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता निस्वार्थ प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। सुदामा जब अपनी पत्नी के आग्रह पर श्रीकृष्ण से मिलने द्वारका पहुंचे तो भगवान ने अपने बालसखा का राजसी वैभव के बीच भी उसी आत्मीयता से स्वागत किया। उन्होंने सुदामा के चरण धोकर मित्रता की मिसाल प्रस्तुत की। कथा में बताया गया कि सुदामा ने भगवान से कुछ नहीं मांगा, लेकिन श्रीकृष्ण ने उनकी स्थिति को समझकर उनका जीवन सुख-समृद्धि से भर दिया। उन्होंने राजा परीक्षित के उद्धार और उन्हें मिले श्राप से मुक्ति का प्रसंग भी सुनाया। कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य को आध्यात्मिक शांति मिलती है और उसे जीवन में सद्कर्म करने की प्रेरणा मिलती है। अंतिम दिन कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, प्रेम नारायण यादव बाबा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article