फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers stopped Chak Road

मनरेगा से बन रहे चकरोड को ग्रामीणों ने रोका

Thu, 11 Jun 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Villagers stopped Chak Road
मनरेगा के तहत बन रहे चकरोड का निर्माण कार्य रोका
विज्ञापन

ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक ने एसडीएम को दी सूचना
धर्मापुर। क्षेत्र के सम्मोपुर कला गांव में मनरेगा के तहत बन रहे चकरोड का कार्य गांव के कुछ लोगों ने रोक दिया। कार्य रोकने की जानकारी ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक ने एसडीएम को दे दी है। चकरोड का निर्माण रोके जाने से गांव में विवाद बढ़ गया है।

सम्मोपुर कला गांव में गुरुवार को मनरेगा के तहत 200 मीटर प्रस्तावित चकरोड का निर्माण कार्य ग्राम प्रधान करवा रहे थे। चकरोड का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद गांव के ही राधेश्याम पाठक, दिवाकर पाठक, कृष्ण कुमार पाठक और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। निर्माण कर रहे मनरेगा मजदूरों से कार्य रोकने को कहा। ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव ने गांव के लोगों से कार्य रोकने का कारण पूछा तो उन्होंने चकरोड विवादित जमीन पर बनाने जाने की बात कही। जबकि ग्राम प्रधान का कहना है कि जिस भूमि पर चकरोड बन रहा है उस पर कोई विवाद नहीं है। इसके बाद भी गांव के लोग चकरोड का निर्माण कार्य रोक रहे हैं। जो गलत है। ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव और रोजगार सेवक पूनम पांडेय ने मामले की सूचना एसडीएम सदर को दिया है। सूचना मिलने पर जफराबाद थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed