फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers stayed at the police station late at night for arrest

गिरफ्तारी के लिए देर रात थाने पर बैठे रहे ग्रामीण

Fri, 31 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers stayed at the police station late at night for arrest
कार चालक की गिरफ्तारी के लिए थाने पर बैठे
विज्ञापन

मीरगंज। थाना क्षेत्र के भिदुना गांव में कार से दबकर बकरी की मौत के बाद हुए बवाल के मामले में ग्रामीण बृहस्पतिवार की देर रात तक थाने के बाहर डटे रहे। हर्जाना मिलने के बाद भी वाहन को क्षतिग्रस्त करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर भटहर के ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण वापस लौटे।

भटहर गांव निवासी आनंद स्वरुप पांडेय बृहस्पतिवार की शाम भिदुना गांव निवासी अपने मित्र किशन सिंह के घर जा रहे थेे। गांव के समीप मोड़ पर वाहन मोड़ते समय कुछ लोगों ने कार से दबकर बकरी मरने की बात कह कार रोक लिया। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में पंचायत हुई। इसमें बकरी का मूल्य देकर मामले को रफा-दफा कर दिया गया। आरोप है कि जब वह जाने लगे तो भीम आर्मी से जुड़े दर्जनों लोगों ने पुलिस के सामने ही पथराव कर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी सूचना पाकर सीओ अवधेश शुक्ला, मीरगंज व मछलीशहर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उधर, घटना की जानकारी होते ही भटहर गांव के भी लोग थाने पहुंच गए। तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। देर रात तक वह थाने के बाहर जमे रहे। बाद में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया, तब लोग वहां से हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed