फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers pelted stones at toll workers, vandalized cabins and offices

Jaunpur News: ग्रामीणों ने टोल कर्मियों पर किया पथराव, केबिन व ऑफिस में तोड़फोड़

Thu, 25 Apr 2024 04:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Villagers pelted stones at toll workers, vandalized cabins and offices
जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज टोल प्लाज़ा कर्मियों पर बुधवार की शाम को मठिया गांव के लोगों ने पथराव कर दिया। घटना में केबिन व ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की गई। टोल कर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान करीब 20 मिनट तक सभी वाहन बिना टोल टैक्स दिए ही निकल गए।
विज्ञापन

हौज टोल प्लाजा के समीप डीएवी कॉलेज के पास मठिया गांव की तरफ जाने वाली एक कट सड़क निकली है। इस सड़क से अक्सर चार पहिया वाहन टोल टैक्स बचाने के चक्कर में लेकर निकल जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बुधवार को इसी सड़क से गुजर रहे एक चार पहिया वाहन चालक से टोल प्लाजा के कर्मियों ने झगड़ा व मारपीट की। चालक इस गांव का रिश्तेदार था। इस पर गांव की महिलाएं, पुरुष व युवकों की भीड़ बुधवार की रात टोल प्लाजा पर पहुंचकर पथराव करने लगी। इस दौरान कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए। पथराव से टोल कर्मियों में ऐसी भगदड़ मची कि 20 मिनट तक कोई भी कर्मी वहां मौजूद नहीं था। टोल प्लाजा के कर्मियों का कहना है कि कि व्यक्ति ने टोल प्लाजाकर्मी बनकर वाहन चालक से मारपीट की इसकी जानकारी नहीं हैं। घटना की सूचना पर डायल 112 पर दी गई। इसके बाद थाना प्रभारी जलालपुर राजेश यादव व थाना प्रभारी जफराबाद सुरेंद्रनाथ सिंह फोर्स के साथ मौके पर जाकर जांच की। टोल प्लाजा के प्रबंधक बलिकरन दुबे ने कहा कि टोल प्लाजा का कोई भी कर्मचारी टोल छोड़कर कही भी ड्यूटी नहीं करता। उन लोगों ने अनायास ही टोल पर आकर ज्यादा नुकसान पहुंचाया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक जलालपुर राजेश यादव ने बताया कि सीसीकेमरे की फुटेज निकलवाई जा रही है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed