फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers angry over waterlogging on broken road staged protest

Jaunpur News: टूटी सड़क पर जल भराव से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 28 Jul 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry over waterlogging on broken road staged protest
डोभी। क्षेत्र के बजरंग नगर बाजार से सेनापुर होते हुए केराकत जाने वाली सड़क पर बने गड्ढों में जल भराव से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर गड्ढा मुक्त करने की मांग की। बजरंग नगर बाजार से सेनापुर होते हुए केराकत तहसील मुख्यालय को जाने वाली सड़क आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों को आवागमन में हादसों का डर बना रहता है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सड़क पर बने गड्ढे हो गए हैं। जल भराव से आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। दुकानदार भी परेशान हैं। मांग किया कि अतिशीघ्र मरम्मत नहीं हुई तो रास्ता जाम किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में शंकर सिंह, अतुल कुमार सिंह, अमर सिंह सतीश सेठ, संजय सिंह, प्रकाश शर्मा, सुमित सेठ आदि रहे बृजेश सेठ,रामू, प्रकाश कन्नौजिया सहित आदि लोग रहे इस संबंध में पीडब्लयूडी लोकनिर्माण-2 के सहायक अभियंता एसएन यादव ने बताया कि जिन सड़कों पर गड्ढा है उसे भरने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही उक्त सड़क को भी गड्ढा मुक्ति कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed