Jaunpur: प्रदर्शनी में बंदूक लेकर डांस करते युवकों का वीडियो वायरल, समर्थकों ने की हूटिंग; जांच में जुटी पुलिस
जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के बीआरपी इंटर कॉलेज में प्रदर्शनी का आयोजन चल रहा है। इस आयोजन के दौरान युवकों का बंदूक लहराते हुए डांस करने का वीडियो वायरल हुआ है।
विस्तार
जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में एक माह से लंबे समय से चल रही प्रदर्शनी में बंदूक लेकर डांस करते युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है। इसको लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
यह है मामला
शहर के बीचो-बीच बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में प्रदर्शनी चल रही है। इसमें नियमों को ताक पर रखकर असलहा का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान की वायरल वीडियो में डांस प्रोग्राम के दौरान एक युवक दबदबा था, दबदबा है, दबदबा बना रहेगा गाने पर बंदूक दिखाकर नाच रहा है। सफेद शर्ट, नीली जींस, लाल गमछे में नाचते इस युवक को देखकर पब्लिक समर्थन में खूब शोर मचा रही है।
पुलिस का दावा है कि वह नकली बंदूक है और यह प्रदर्शनी में कैसे चल रही है, इसकी जांच कराएंगे। प्रदर्शनी में इसको टिकट लेकर चलाया जा रहा है या ऐसे ही। यह भी जांच का विषय है। जमकर हो रहे हुड़दंगई को देखकर बच्चे भयभीत हो रहे हैं, तो पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है।
इस बाबत लाइन बाजार थानाध्यक्ष किशोर कुमार चौबे ने बताया कि वीडियो संज्ञान में है। यह नकली बंदूक है। साथ ही यह डांस टिकट लेकर दिखाया जा रहा है, या वैसे ही है, यह जांच का विषय है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.