{"_id":"6731110b0c557bced406714d","slug":"video-of-young-man-committing-suicide-by-consuming-poison-goes-viral-jaunpur-news-c-193-1-va11001-124834-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: युवक का ज़हर खाकर जान देने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: युवक का ज़हर खाकर जान देने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
केराकत कोतवाली के बेहड़ा गांव के पुरवा आसमानपट्टी गांव के एक युवक का जहर खाकर जान देने का वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को तेजी से वायरल हो गया। हालांकि वीडियो डेढ़ महीने पुराना बताया जा रहा है। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी घर छोड़कर फरार है। दो को हिरासत में लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
भाई राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उनके भाई राजा कुमार ने गांव के ही सौरभ पांडेय को अपना एक मोबाइल 28 हज़ार रुपये में बेचा था, पर वह पैसा नहीं दे रहा था। कई बार पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। कई बार धमकी दिए जाने से क्षुब्ध होकर उसके छोटे भाई ने जहर खाकर जान दे दी। बताया की घटना बीते 27 सितम्बर की है। बताया कि सिंधौरा वाराणसी इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में राजा कुमार की मौत हो गई थी। परिजनों ने दूसरे दिन उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
मामला उस समय प्रकाश में आया जब मृतक का मोबाइल परिजनों के हाथ लगा। घटना का वीडियो रविवार की सुबह किसी ने एसपी के नंबर पर भेज दिया, वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई गई। मौके पर केराकत कोतवाल सतीश सिंह और थानागद्दी चौकी प्रभारी विद्यासागर सिंह भारी फ़ोर्स के साथ पहुंच गए। परिजनों ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।