फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Video of Guruji giving massage in government school goes viral explanation sought from the principal

Jaunpur News : सरकारी स्कूल में मसाज वाले गुरू जी का वीडिया वायरल, प्रधानाध्यापिका से मांगा गया स्पष्टीकरण

Thu, 27 Feb 2025 07:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 27 Feb 2025 07:43 PM IST
सार

अगर आप अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ने भेज रहे हैं तो जानकारी जरूर रख लीजिए कि वो क्या कर रहे हैं। जौनपुर से जो वीडियो सामने आया है वो शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। शिक्षक महोदय कुर्सी पर बैठे हैं और बच्चे उनका हाथ दबा रहे हैं। दृश्य ऐसा है कि माने सरस्वती का पुजारी नहीं बल्कि बादशाह बैठा हो। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद जवाब मांगा गया है। 

विज्ञापन
Video of Guruji giving massage in government school goes viral explanation sought from the principal
छात्र से हाथ दबवाता शिक्षक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बदलापुर क्षेत्र के एक कम्पोजिट विद्यालय में एक शिक्षक का बच्चों से मसाज कराने का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। विद्यालय में शिक्षक द्वारा एक छात्र से  हथेली का मसाज कराया जा रहा था।

विज्ञापन


मामले को संज्ञान में लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। इस बावत पूछे जाने पर बीईओ अरविंद पाण्डेय ने बताया कि  कंपोजिट विद्यालय उदपुरगेल्हवा के सहायक शिक्षक अखिलेश सिंह का बच्चों से हाथ दबवाते वीडियो वायरल हुआ है। मामले में प्रधानाध्यापिका को नोटिस देकर शीघ्र स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed