फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vice Chancellor honored 75 employees of the university

कुलपति ने विवि के 75 कर्मचारियों को किया सम्मानित

Fri, 28 Jan 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor honored 75 employees of the university
करंजाकला। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बुधवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सरस्वती सदन में कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने ध्वजारोहण किया। सभी को देश सेवा का संकल्प दिलाया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और नारी शक्ति समेत 75 लोगों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश के विकास के बारे में सोचने से ही राष्ट्र की उन्नति हो सकती है। किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके काम से होती है, न की उसके पद से। हम जिस संस्था या क्षेत्र में कार्य करते हैं। वहां आदर्श के साथ-साथ यथार्थ का पालन करके उस संस्था को शीर्ष पर ले जा सकते हैैं। उन्होंने मौलिक अधिकार के 11 कर्तव्यों को पढ़कर इसे हर व्यक्ति को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। संविधान की सार्थकता तभी साबित होगी जब इसे लोग अपने जीवन में ईमानदारी से उतारें। इसके पूर्व वीर बहादुर सिंह, महात्मा गांधी एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। सुरक्षाकर्मियों ने कुलपति को गार्ड आफ ऑनर दिया। संगोष्ठी भवन समारोह में प्रो. बीबी तिवारी, डा. मनोज मिश्र, डा. रसिकेश, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह और डॉ. दीपक मौर्य ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन राजनारायन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed