फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vehicles not going on the path of Kanwaria

कांवरिया पथ पर नहीं चलेंगे वाहन

Sun, 09 Jul 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर Updated Sun, 09 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Vehicles not going on the path of Kanwaria
त्रिलोचन महादेव मंदिर के पास लगाया गया बैरियर।
 सावन की भीड़ को देखते हुए पहले सोमवार से ही रूट डायवर्ट कर दिया गया है। शनिवार को फूलपुर थाने पर एसडीएम केराकत जगदंबा सिंह एसडीएम फूलपुर नागेंद्र यादव, सीओ फूलपुर अभिनव यादव तथा सीओ केराकत आरके पांडेय व थानाध्यक्ष जलालपुर टीडी सिंह ने संयुक्त बैठक कर सुरक्षा की तैयारी पर चर्चा की।
विज्ञापन


   श्रावण मास में मेले व जलाभिषेक के  लिए आने वाले लोगों भक्तों की सुरक्षा को देखते हुए रूट बदल दिया गया। इसे लेकर जलालपुर में विभिन्न मार्गों का रूट डायवर्जन किया जाएगा। थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह से लेकर मंगलवार  सुबह तक जौनपुर से आने वाले वाहनों को जलालपुर चौराहे से थानागद्दी व मड़ियाहूं की तरफ  तथा वाराणसी की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को लहंगपुर त्रिलोचन बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन


सिर्फ  छोटे वाहनों को ही धीमी गति से जाने की अनुमति दी जाएगी। सुरक्षा के विभिन्न तरीके से  सुरक्षा का खाका भी तैयार किया जा चुका है। पूरे सावन माह प्रत्येक सोमवार को जलाभिषेक करने वालों की सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर में चप्पे- चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। मेला में सुरक्षा की दृष्टि से चार थानाध्यक्ष, ग्यारह एस आई, दस महिला कांस्टेबल, एक कंपनी पीएसी व ट्रैफि क पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed