फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vehicle recovered from the possession of the accused in the bike theft case

Jaunpur News: बाइक चोरी मामले में आरोपी के कब्जे से वाहन बरामद

Wed, 29 Jul 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Vehicle recovered from the possession of the accused in the bike theft case
शाहगंज में चोरी की बाइक के साथ आरोपी। पुलिस विभाग - फोटो : 1
रामलीला मैदान से चोरी हुई स्प्लेंडर बाइक की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि चोरी की एक मोटरसाइकिल आजमगढ़ रोड स्थित न्यू सब्जी मंडी के पास खड़ी है। सूचना पर उपनिरीक्षक ओमप्रकाश पांडेय अपनी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से घेराबंदी कर आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के राजापुर हुब्बीगंज निवासी अरशद पुत्र बिस्मिल्लाह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी के कब्जे से ठकठौलिया गांव निवासी विनोद यादव की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। यह बाइक कुछ दिन पहले रामलीला मैदान से चोरी हो गई थी। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed