फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vehicle collapsed in water filled pit, death

वाहन के धक्के से पानी भरे गड्ढे में गिरा अधेड़, मौत.

Mon, 27 Jul 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Vehicle collapsed in water filled pit, death
मछलीशहर में अज्ञात वाहन के धक्के से अधेड़ की मौत के बाद मृतक के घर जूटे ग्रामीण। - फोटो : JAUNPUR
मछलीशहर। सिकरारा थानांतर्गत ग्राम कोठारी में सोमवार को अज्ञात वाहन के धक्के से सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिरने से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम अरुआंवा निवासी राधेश्याम सरोज (50) बाइक से अपने भतीजे अंकित पुत्र विनीत के साथ किसी काम से सोमवार की शाम मछलीशहर आ रहे थे। मड़ियाहूं रोड पर कोठारी गांव के समीप पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। राधेश्याम बाइक समेत सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। बाइक उनके ऊपर गिर पड़ी। बगल में गिरे भतीजे ने उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ। शोर सुनकर पहुंच आसपास के लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि मौत सिर की चोट से या पानी में डूबने से हुई है। सिकरारा पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने की कार्रवाई में 2जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed