करेलाबाग में उजाड़ी बस्ती, मचा हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करेली के करेलाबाग मुहल्ले में शिब्बन घाट पर स्थित बस्ती को नगर निगम ने शनिवार को उजाड़ दिया। नगर निगम की टीम के साथ कई थानों फोर्स और अधिकारी पहुंचे और बुलडोजर और जेसीबी से बस्ती जमींदोज कर दी। आरोप है कि पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह ने विरोध किया तो उन्हें पीटकर थाने में बंद कर दिया गया। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। सोमवार को नगर आयुक्त का घेराव किया जाएगा। शिब्बन घाट पर करीब तीस घरों की बस्ती थी। नगर निगम के अधिकारी शनिवार को वहां पहुंच गए। उनके साथ करेली, कोतवाली, शाहगंज और खुल्दाबाद की फोर्स के साथ सीओ और सिटी मजिस्ट्रेट भी थे।
अतिक्रमण टीम ने थोड़ी ही में जेसीबी और बुलडोजर से बस्ती जमींदोज कर दी। इस दौरान लोगों ने विरोध किया तो बलपूर्वक उन्हें वहां से हटा दिया गया। महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा गया। उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। तब तक पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह मौके पर पहुंच गए। वह जेसीबी के सामने खड़े हो गए और कहा कि वह बस्ती उजाड़ने नहीं देंगे। तब तक पार्षद कमलेश सिंह भी पहुंच गए। आरोप है कि शिवसेवक सिंह को पुलिस ने जमकर पीटा और कमलेश सिंह से गाली गलौज करते हुए दुर्व्यवहार किया। शिवसेवक सिंह को पीटकर पुलिस थाने ले गई और शांति भंग की आशंका एफआईआर दर्ज कर दी।
लोगों का कहना है कि नगर निगम ने लोगों को इतना समय भी नहीं दिया था कि वे अपना सामान निकाल सकें। जेसीबी ने घर के सामानों को मलबा बना दिया। इसके बाद पूर्व पार्षद संघर्ष समिति के तत्वावधान में पूर्व पार्षद आनंद घिल्डियाल के आवास पर बैठक हुई और शिवसेवक सिंह और कमलेश सिंह के साथ दुर्व्यवहार की निंदा की गई। दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।