फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Used to earn in the fair, now what to do brother ..

मेले में होती थी कमाई, अब क्या करें भाई...

Fri, 23 Oct 2020 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Used to earn in the fair, now what to do brother ..
जौनपुर। इस बार विजयदशमी पर मेला नहीं लगेगा। पूरे देश के अनलॉक होने के बाद भी मेलों में कमाई करने वाले इस बार हैं। मेला में अस्थायी दुकानदार, सचल ठेले वाले, गुब्बारे बेचने वाले इस बार पटरियों पर दुकान लगाकर ही क्षतिपूर्ति का प्रयास करेंगे। चाट-पकौड़े का ठेला लगाने वाले राहुल कहते हैं कि महामारी ने धंधे को चौपट कर दिया। बचाकर रखे गए पैसे उस समय काम आए बहुत दिक्कत तो नहीं हुई लेकिन भविष्य की चिंता है कि आगे बसर कैसे होगा। मेला नहीं लगने से नुकसान होगा, लेकिन हम पटरियों पर दुकान लगाकर धंधा करने में लगे हैं। आइसक्रीम बेचने वाले जियालाल कहते हैं कि इस रोग में ठंडी चीजें ही परहेज करनी है, गर्मी में तो लॉक डाउन रहा। आइसक्रीम बेच नहीं सके। अब धीरे-धीरे स्थिति ठीक हो रही है तो लोग आइसक्रीम खाने के लिए आ रहे हैं। फिर भी उनमें ठंडी चीजों को लेकर थोड़ा भय का माहौल है। त्योहारी मेले में खिलौने की दुकान लगाने वाले मोहम्मद अरशद कहते हैं कि लॉक डाउन खुलने के बाद गली मोहल्लों में घूम-घूमकर समान बेच रहे हैं। इस बार मेला लगाने की अनुमति नहीं तो इसी तरह कमाकर परिवार का पेट पोसेंगे। गोलगप्पे का ठेला लगाने वाले जवाहरलाल कहते हैं कि मेला लगने से रोजाना कमाई से अतिरिक्त कमाई हो जाती थी। सुबह ग्यारह बजे से दोपहर तक घूमकर बेचना होता था उसके बाद शाम को मेले में ठेला लगाकर अच्छी आमदनी कर ली जाती थी लेकिन इस बार माहौल फीका पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed