फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Triple Murder First they killed them outside then killers dragged inside three people accused

UP Triple Murder: पहले बाहर मारा, फिर घसीटकर अंदर ले गए हत्यारे, बाप-बेटों की सांस रुकने तक होते रहे हमले

Mon, 26 May 2025 04:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 26 May 2025 04:22 PM IST
सार

जाैनपुर में तीन लोगों की हत्या के बाद माैके पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई थी। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, परिजन हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। समझाने पर वे मान गए और पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

विज्ञापन
UP Triple Murder First they killed them outside then killers dragged inside three people accused
तिहरे हत्याकांड की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Triple Murder Case: यूपी के जौनपुर में तिहरे हत्याकांड ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कांध में सोमवार की सुबह सैकड़ों लोगों की भीड़ आ गई। परिजनों के आने से पहले पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। इसे लेकर परिजनों ने अपनी नाराजगी जताई।

विज्ञापन


विज्ञापन


मोहम्मदपुर कांध निवासी लालजी का कचगांव अंडरपास के पास चूड़ी पेरने का वर्कशॉप है। यहां वे अपने दो बेटों के साथ काम करते हैं। काम ज्यादा होने से बीती रात अपने बेटे गुड्डू और यादवीर के साथ रुक गए। परिजन भी समझ गए कि काम ज्यादा होगा, इसलिए वे लोग नहीं आए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की सुबह लालजी का बहनोई नाश्ता लेकर पता करने पहुंचा था कि आखिर तीनों लोगों को वर्कशाॅप में क्यों देर हुई। वर्कशाप के बाहर खून देख वे हतप्रभ रह गए। अंदर पहुंचे तो उनकी चीख निकल पड़ी। वर्कशाॅप के अंदर लालजी के साथ गुड्डू और यादवीर की लाश पड़ी थी।

सिरकोनी के क्षेत्र के कचगांव-नेवादा हाइवे अंडरपास के समीप रविवार की देर रात हुए तिहरे हत्याकांड स्थल पर सोमवार की दोपहर एडीजी पीयूष मोर्डिया और डीआईजी वैभव कृष्ण ने पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने घटनास्थल पर सभी भौतिक स्थिति का मुआयना किया।

घटना के कारणों को लेकर काफी गंभीरता से चर्चा किया। वहां पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। मृतकों के बारे में पूछा। घटना की सभी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी लेते हुए हत्यारों को शीघ्र ही पकड़ने का आवश्यक निर्देश दिए।

देखने से प्रतीत हो रहा था कि जैसे राॅड और सरिया से उसके सिर पर मारा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने परिवार वालों के आने से पहले ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

चंद मिनट में परिजन भी पहुंच गए। शव को माैके पर न देख परिवार वालों ने विरोध शुरू कर दिया। बाईपास पर जाकर चक्काजाम करने लगे। काफी समझाने के बाद परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस चले गए। घटना स्थल पर फिलहाल अभी काफी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed