फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Panchayat Election 2021: Polling halted for one and half hours due to uproar by candidates and supporters in Jaunpur

यूपी पंचायत चुनाव: जौनपुर में प्रत्याशी और समर्थकों के हंगामे से डेढ़ घंटे रुका मतदान, जानें पूरा मामला

Thu, 15 Apr 2021 02:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 15 Apr 2021 02:26 PM IST
विज्ञापन
UP Panchayat Election 2021: Polling halted for one and half hours due to uproar by candidates and supporters in Jaunpur
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पंचायत चुनाव के दौरान प्रशासनिक अव्यवस्था हावी रही। बक्शा ब्लॉक के सड़ेरी गांव में जिला पंचायत सदस्य के 13 उम्मीदवार प्रचार कर रहे थे, जबकि मतपत्र पर दस के ही चुनाव चिह्न थे। इसकी जानकारी होते ही हंगामा मच गया।

विज्ञापन


प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने मतदान रोक दिया। सुबह साढ़े नौ बजे से 10:50 बजे तक मतदान ठप रहा। बाद में सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर स्थिति साफ की।
विज्ञापन


बक्शा ब्लॉक के जिला पंचायत वार्ड संख्या-24 में 10 और 25 में 13 प्रत्याशी हैं। सड़ेरी गांव दोनों की सीमा पर स्थित है। यहां बूथ संख्या 45, 46, 47, 48 पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। करीब साढ़े नौ बजे एक व्यक्ति वोट देने पहुंचा तो देखा मतपत्र में सिर्फ 10 ही चुनाव चिह्न हैं। हंगामा मचाते हुए मतदान रुकवा दिया। सूचना पाकर प्रत्याशी भी वहां पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मतदान में धांधली का आरोप लगाया। मौके पर एसडीएम बदलापुर, सीओ बदलापुर और सेक्टर मजिस्ट्रेट पहुंच गए। उन्होंने बताया कि यह गांव वार्ड संख्या-24 में हैं, जहां दस प्रत्याशी हैं। हालांकि ग्रामीणों का कहना था कि उनका गांव वार्ड नंबर 25 में ही है।

पूरे प्रचार के दौरान वार्ड संख्या-24 का कोई प्रत्याशी भी वहां नहीं आया, जबकि 25 नंबर के प्रत्याशी लगातार प्रचार करते रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पूरे मामले से आयोग को अवगत कराते हुए मार्गदर्शन लेने का आश्वासन देकर मतदान आरंभ कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed