फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Panchayat Election 2021: jaunpur panchayat chunav reservation list released equations has change

यूपी पंचायत चुनाव: जौनपुर में संशोधित आरक्षण सूची जारी, 1740 ग्राम पंचायतों पर कितना आरक्षण, देखें पूरी लिस्ट

Sun, 21 Mar 2021 11:52 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 21 Mar 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
UP Panchayat Election 2021: jaunpur panchayat chunav reservation list released equations has change
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala

जौनपुर जिले में पंचायत चुनाव के लिए पदों के आरक्षण की नई सूची शनिवार की रात जारी की गई। वर्ष 2015 को आधार वर्ष मानकर तैयार हुई सूची में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के वार्डों के आरक्षण में व्यापक फेरबदल हुआ है। करीब 10-12 फीसदी सीटों का आरक्षण बदला है।

विज्ञापन


अनंतिम सूची पर दावे आपत्तियां 23 मार्च तक ली जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 26 मार्च को अंतिम सूची प्रकाशित होगी। सूची में अपने गांव और वार्ड का आरक्षण जानने के लिए विकास भवन और ब्लॉकों के बाहर सुबह से ही दावेदारों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


जिले में कुल 1740 ग्राम पंचायतों में चुनाव होना हैं। इसमें ग्राम प्रधान की 1740, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2027 और ग्राम पंचायत सदस्यों के 21544 पद हैं। आरक्षण के मानक के तहत ग्राम प्रधान के 1142 पदों को आरक्षित किया गया है। इसमें 138 पद अनुसूचित जाति महिला, 245 पद अनुसुचित जाति, 165 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 311 अन्य पिछड़ा वर्ग और 283 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें प्रधान की सूची- 
 

क्लिक करें- बदलापुर, बख्सा, बरसठी, धर्मापुर, डोभी, जलालपुर, करंजाकला, केराकत, खुटहन, मछलीशहर, महाराजगंज, मड़ियाहूं, मुफ्तीगंज, मुंगराबादशाहपुर, रामनगर, रामपुर, शाहगंज, सिकरारा, सिकोरनी, सुईथकला, सुजामगंज,

जिला पंचायत -

ब्लॉक प्रमुख


इसी तरह क्षेत्र पंचायत के 1335 सीटें आरक्षित की गई हैं। अनुसूचित जाति महिला के लिए 162, अनुसूचित जाति के लिए 304, अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 187, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 348 और महिलाओं के लिए 345 पद आरक्षित हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के 13217 पदों को विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित किया गया है।

इसमें 7825 पद सिर्फ विभिन्न वर्ग की महिलाओं के लिए हैं। कई जिलों में सुबह ही सूची जारी होने के चलते जिले में भी आरक्षण सूची को लेकर दिन अटकलें लगती रहीं। हर कोई बेसब्री से इसका इंतजार कर रहा था। देर रात डीएम ने सूची पर दस्तखत किए।

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि पंचायत के विभिन्न पदों के लिए आरक्षण की सूची का अवलोकन कर लोग 23 मार्च तक इस पर दावे-आपत्तियां दे सकते हैं। 26 को आपत्तियां निस्तारित कर अंतिम सूची जारी की जाएगी। 

जिला पंचायत सदस्य की सीटों का आरक्षणः
अनुसूचित जाति महिलाः वार्ड संख्या 83, 81, 58, 13, 12, 77, 78
अनुसूचित जातिः 42, 28, 21, 40, 52, 29, 55, 41, 34, 06, 66, 74
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: 59, 17, 30, 61, 62, 09, 02
अन्य पिछड़ा वर्ग: 56, 60, 07, 23, 36, 11, 25, 01, 33, 68, 03, 76, 15, 72
महिलाः 32, 26, 31, 22, 38, 53, 45, 20, 82, 79, 49, 43, 50
अनारक्षित: शेष सभी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed