फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP: gang raped cousins sleeping in the verandah of the house, police engaged in investigation

यूपी: घर के बरामदे में सो रही चचेरी बहनों को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 07 Aug 2020 09:25 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 07 Aug 2020 09:25 PM IST
सार

  • पुलिस ने अभी दर्ज नहीं किया मुकदमा, दोनों को मेडिकल के लिए भेजा

विज्ञापन
UP: gang raped cousins sleeping in the verandah of the house, police engaged in investigation
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से चचेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात बरामदे में सो रही चचेरी बहनों को असलहे के बल पर अगवा कर चार युवकों ने दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


परिवारवालों की तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। दोनों बहनों को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया है। पुलिस को दी गई तहरीर में घरवालों को आरोप है कि चचेरी बहने हमउम्र (16) हैं। 

विज्ञापन

दोनों घर के बरामदे में सो रही थी। आधी रात को चार युवक पहुंचे और उन्हें असलहे के बल पर अगवा कर घर से पांच सौ मीटर दूर ट्यूबवेल पर ले गए। वहां उनके साथ दुष्कर्म किया। उनके चंगुल से छूटकर भोर में पहुंची बहनों ने घरवालों को जानकारी दी। 

आरोपियों में दो युवक गांव के ही हैं, जबकि दो पड़ोसी के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने कहा कि मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना की छानबीन की जा रही है। दोनों किशोरियों को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed