फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Election 2022 Akhilesh Yadav Jaunpur visit today 9 assembly constituencies in two days and many rally

सपा की विजय रथ यात्रा: अखिलेश ने युवाओं में भरा जोश, बेरोजगारों को दिखाए सपने, बोले- सरकार बनते ही निकालेंगे नौकरियां

Tue, 14 Dec 2021 10:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 14 Dec 2021 10:16 PM IST
सार

समाजवादी  विजय रथ यात्रा लेकर अखिलेश यादव मंगलवार को जौनपुर पहुंचे। वहां यहां दो दिन तक कई स्थानों पर सभा को संबोधित करेंगे। पहले दिन उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए अपनी सरकार में नौकरी दिलाने के जरिए बेरजगार युवाओं को साधा।

विज्ञापन
UP Election 2022 Akhilesh Yadav Jaunpur visit today 9 assembly constituencies in two days and many rally
समाजवादी विजय यात्रा में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिलेश यादव ने विजय रथ यात्रा के दौरान जहां युवाओं में जोश भरा, वहीं बेरोजगारों को सपने भी दिखाए। अपने कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भाजपा से सवाल पूछा कि कोई बताए कि उत्तर प्रदेश में नौजवानों के लिए रोजगार के लिए कितने पैमाने पर निवेश हुआ है। बड़ी-बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक हो गए तो कई बार परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ गया। लेकिन, हमारी सरकार बनने पर ऐसा नहीं होगा।

विज्ञापन


युवाओं को भरोसा दिलाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जरूरत पड़ी तो सेना और पुलिस की विशेष भर्तियां कराई जाएंगी। शिक्षित बेरोजगारों को नौकरियां दी जाएंगी। सबके मान-सम्मान का ख्याल रखा जाएगा। धर्मापुर में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि नौजवानों में हौसले वाला दम है। लेकिन, भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे सकी।
विज्ञापन


चुनाव के समय अपने किए गए वायदे से मुकर गई। युवा आज बेरोजगार हैं। टीईटी सहित अन्य परीक्षाओं के पहले ही प्रश्नपत्र आउट हो जा रहे हैं। यह किसी और की नहीं, सरकार की कमी है। मुख्यमंत्री सिर्फ सपा सरकार के कार्यों का फीता काट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास और अपराध पर सवाल खड़ाकर पूर्वांचल को साधते दिखे अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव पहले ही दिन विकास, अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर सवाल खड़े कर दिए। साथ ही इसी के सहारे वह पूर्वांचल के जिलों को भी साधते नजर आए।

जौनपुर में बने मेडिकल कॉलेज को खंडहर हो जाने की बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इसी मेडिकल कालेज का शिलान्यास मैंने किया था। पर्याप्त बजट भी जारी किया था। सोचा था कि आसपास के जिलों से सबसे बेहतर मेडिकल कालेज बनेगा। लेकिन, उन्होंने इसे आधुनिक खंडहर बना दिया। आजमगढ़ से जौनपुर और इलाहाबाद (प्रयागराज) तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य कितना हुआ है, आप सब देख रहे हैं।

जौनपुर में नई दिशा तय करेगी सपा की विजय रथ यात्रा

UP Election 2022 Akhilesh Yadav Jaunpur visit today 9 assembly constituencies in two days and many rally
समाजवादी विजय रथ यात्रा का आगाज - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अकेले पुलिस की अभिरक्षा में इतनी मौत हुई, जितनी पूरे देश में नहीं हुई। उन्होंने कहा कि लाल रंग को भाजपा नहीं समझ सकती है, क्योंकि यह रंग इमोशन का है। आप खुश होते हैं तो चेहरा लाल हो जाता है। यह हमारे खून का रंग है। शादी के जोड़े लाल होते हैं। सिंदूर का रंग लाल है। यह रंग क्रांति का है।

‘ये है आधुनिक खंडहर’...अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने सोमवार शाम एक वीडियो ट्वीट किया। 43 सेकेंड के इस वीडियो में मेडिकल कॉलेज की तस्वीर दिखाई गई है। साथ ही, उन्होंने इस वीडियो का शीर्षक लिखा है ...ये है आधुनिक खंडहर!  ट्वीट में लिखा है कि भाजपा के राज में जौनपुर मेडिकल कॉलेज अभी तो खुद बिस्तर पकड़े हुए हैं। पता नहीं कब यह जनता का इलाज करने लायक होगा। अब 2022 के चुनाव में जनता भाजपा का इलाज करेगी। यूपी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।

इस मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास अखिलेश यादव ने सीएम रहते 27 सितंबर 2014 को किया था। इसकी ओपीडी नवंबर 2016 में चालू करने का तत्कालीन सरकार ने दावा किया था। लेकिन, ऐसा नहीं हो सका था। भाजपा सरकार बनने के बाद इसका नाम उमानाथ सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज रखा गया।

15 जून 2020 को नाम में संशोधन करते हुए उमानाथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कर दिया गया। 25 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मेडिकल कॉलेज का वर्चुअल लोकार्पण किया था। देखा जाए तो मौजूदा समय में प्रथम वर्ष के छात्रों की पढ़ाई के लिए भवन तैयार है। मेडिकल कॉलेज में 24 विभाग हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed