फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Election 2022 Akhilesh Yadav jaunpur rally target on yogi government said BJP does not understand red colour

योगी पर अखिलेश का तंज: कहा- सीएम जानते थे गंगा गंदी है, इसलिए पीएम के साथ नहीं लगाई डुबकी

Tue, 14 Dec 2021 01:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 14 Dec 2021 01:25 PM IST
सार

समाजवादी विजय रथ लेकर जौनपुर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि  यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में उनकी सरकार बनेगी।

विज्ञापन
UP Election 2022 Akhilesh Yadav jaunpur rally target on yogi government said BJP does not understand  red colour
जौनपुर में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री इस समय वाराणसी के दौरे पर हैं और वो किसी ने किसी अंदाज में विपक्ष पर निशाना साधते रहते हैं। वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल भी कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसी कड़ी में अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तंज कसा है और कहा कि वो गंगा नदी में पीएम मोदी के साथ इसलिए स्नान करने नहीं उतरे क्योंकि उन्हें मालूम था कि इसका पानी गंदा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन




समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव समाजवादी विजय रथ लेकर मंगलवार को जौनपुर पहुंचे। अखिलेश ने भाजपा और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा लाल रंग का मायने नहीं समझती। यह रंग भावनाओं का होता है। सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि उनकी पार्टी जनता के साथ मिलकर भाजपा को प्रदेश और देश से हटा देगी। इसके साथ ही कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी 400 सीटें जीतेगी।अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने चुनावी संकल्प को पूरा नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने किसानों का अपमान किया
निर्धारित समय से पौने दो घंटे की देरी से आए अखिलेश यादव ने किसानों के मुद्दे और महंगाई पर सरकार को घेरा। कहा कि कृषि कानूनों को मजबूरी में वापस लिया गया। सरकार ने किसानों का अपमान किया है।  भाजपा सरकार ने किसानों की किसानी बर्बाद कर दी। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। महंगाई से आमदनी और कम हो गई हुई।

अखिलेश ने कहा कि अगर कमाई नहीं होगी तो बचत कैसे होगी। इस महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़कर रख दी है लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है। समाजवादी विजय रथ यात्रा में सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर, राम अचल राजभर के साथ संजय चौहान और कृष्णा पटेल भी शामिल हुए। 

भाजपा के सांसद और विधायक गांवों में नहीं घुस पा रहे

UP Election 2022 Akhilesh Yadav jaunpur rally target on yogi government said BJP does not understand  red colour
जौनपुर में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश यादव ने कहा कि आज भ्रष्टाचार और महंगाई बेलगाम है। हालात ऐसे है कि भाजपा के सांसद और विधायक गांवों में नहीं घुस पा रहे हैं। डबल इंजन की सरकार फेल साबित हुई है। भाजपा वालों ने कहा था कि लोगों की आय दोगुनी हो जाएगी। लेकिन स्थिति यह है कि लोगों की आय आधी हो गई है और महंगाई दोगुनी हो गई है। 

UP Election 2022 Akhilesh Yadav jaunpur rally target on yogi government said BJP does not understand  red colour
जौनपुर में अखिलेश यादव, कृष्णा पटेल और ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

अपराधियों पर बुलडोजर चलाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अपराधियों की सूची जिला स्तर पर क्यों नहीं जारी करते। आरोप लगाया कि पुलिस हिरासत में लोगों की मौत हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने फिर से दावा किया कि यूपी में बदलाव होने जा रहा है। हम सभी को साथ लेकर सरकार बनाएंगे। 

पढ़ेंः अखिलेश यादव की जौनपुर यात्रा आज से, दो दिन में नौ विधानसभा क्षेत्रों का दौरा, जगह-जगह करेंगे सभा

दो दिन में नौ विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे अखिलेश

अखिलेश यादव आज दो दिवसीय दौरे पर जौनपुर पहुंचे हैं।  विजय रथ यात्रा के साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे। पहले दिन वह दो स्थानों और दूसरे दिन चार स्थानों पर सभा को संबोधित करेंगे।
 जौनपुर जिले में विधानसभा की नौ और लोकसभा की दो सीटें हैं। विधानसभा की नौ में से चार पर भाजपा, तीन पर सपा, एक सीट पर  अपना दल और एक सीट पर बसपा का कब्जा है। जौनपुर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सघन दौरा औक छह जनसभा को संबोधित कर अखिलेश यादव अपने पक्ष में महौल बनाने की कोशिश करेंगे। 

गाजीपुर, मऊ और बलिया को भी साधने की कोशिश

अखिलेश यादव की कोशिश जौनपुर के जरिए उसके पड़ोसी जिलों वाराणसी, गाजीपुर, बलिया और मऊ को भी साधने की कोशिश करेंगे। मऊ में चार सीटें, बलिया में सात जबकि  गाजीपुर में सात सीटें आती है। 2017 के चुनाव भाजपा ने  ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के साथ मिलकर गाजीपुर की पांच सीटें, बलिया की पांच सीटें और मऊ की तीन सीटों पर कब्जा किया था। इस बार सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर सपा के पाले में आ गए हैं। ऐसे में अखिलेश की कोशिश है कि भाजपा के इस गढ़ में सेंधमारी करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed