फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Crime The accused of raping a student arrested, he was trying to escape when the police caught him.

UP Crime: छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भागने की फिराक में था तभी पुलिस ने धर दबोचा

Sun, 07 Jan 2024 03:48 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 07 Jan 2024 03:48 PM IST
सार

यूपी के जौनपुर में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म कर गला दबाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में पहले ही छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराकर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी।  

विज्ञापन
UP Crime The accused of raping a student arrested, he was trying to escape when the police caught him.
UP Crime: छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जा रही छात्रा से सरसों के खेत में ले जाकर दुष्कर्म के गला दबाने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार की देर रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में पहले ही छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराकर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी।  

विज्ञापन

सरपतहां थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह शनिवार की रात अपने हमराहियों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी विकास वर्मा निवासी देनुआ थाना सरपतहां कही भागने की फिराक में क्षेत्र के गलगला शहीद मोड़ पर खड़ा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसको गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि मूलरूप से सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी क्षेत्र के एक गांव में अपने पिता के मामा के घर रहकर पढ़ाई करती थी। पीड़िता की मां का बीते साल निधन हो गया था। जिसके बाद से उसके पिता की सहमति से रिश्ते में उसके नाना उसे अपने घर ले आए। शनिवार को वह पड़ोस के गांव में जा रही थी। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठा युवक उसे सरसों के खेत में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने इसकी शिकायत घर कहने की कही तो उसने रस्सी के सहारे गला कस दिया, जिससे वह अचेत हो गई और आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। पास से गुजर रही एक महिला ने पीड़िता को देखा तो उसके घर वालों को सूचित किया।
विज्ञापन

गिरफ्तारी में उप निरीक्षक हरेराम यादव, हेड कांस्टेबल रामाश्रय चौहान, कांस्टेबल अरुण मौर्या, कांस्टेबल राम दवन यादव, कांस्टेबल दुर्गेश शुक्ला, कांस्टेबल दिग्विजय यादव रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपतहां थाना क्षेत्र में कक्षा आठ की छात्रा से दुष्कर्म के बाद गला दबाने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार की रात्रि गश्त करते हुए पकड़ लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया। मामले में छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया। 
-हेमंत कुमार सिंह, सीओ, शाहगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed