{"_id":"62088d490a6648231f60dcd6","slug":"up-chunav-2022-jaunpur-two-time-candidate-from-bsp-and-badlapur-assembly-speaker-expelled-for-anti-party-activities","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: बसपा से दो बार के प्रत्याशी और बदलापुर विधानसभा अध्यक्ष निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: बसपा से दो बार के प्रत्याशी और बदलापुर विधानसभा अध्यक्ष निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप
Sun, 13 Feb 2022 10:34 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:34 AM IST
सार
जौनपुर में बसपा के जिलाध्यक्ष राज कुमार गौतम ने बदलापुर से पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष रामनाथ गौतम और टिकट के दावेदार व पूर्व प्रत्याशी लालजी यादव को निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
लालजी यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा चुनाव में गर्माती सियासत के बीच बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने शनिवार की देर रात बड़ी कार्रवाई की है। जौनपुर में पार्टी जिलाध्यक्ष राज कुमार गौतम ने बदलापुर से पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष रामनाथ गौतम और टिकट के दावेदार व पूर्व प्रत्याशी लालजी यादव को निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
दोनों नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगा है। लालजी यादव साल 2012 और 2017 के चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे। इस साल भी लालजी यादव दिकट के दावेदारों में शामिल थे। लेकिन, उन्हें और रामनाथ गौतम पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और अनुशासनहीनता का आरोप लगा है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने बताया कि लालजी यादव और रामनाथ गौतम का पार्टी के विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया गया है। दोनों नेताओं द्वारा अनुशासनहीनता भी किया जा रहा था, जिसके कारण उन्हें निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
साथ ही उनके स्थान पर बदलापुर विधानसभा अध्यक्ष वंश बहादुर गौतम को बनाया गया है। बदलापुर विधानसभा उपाध्यक्ष रामनाथ पटेल, बदलापुर विधानसभा का कोषाध्यक्ष दीपक गौतम व महेंद्र कुमार गौतम को जिला सचिव व बदलापुर विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।
