फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   up chunav 2022 jaunpur Two-time candidate from BSP and Badlapur Assembly Speaker expelled for anti party activities

जौनपुर: बसपा से दो बार के प्रत्याशी और बदलापुर विधानसभा अध्यक्ष निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप

Sun, 13 Feb 2022 10:34 AM IST
उत्पल कांत न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Feb 2022 10:34 AM IST
सार

जौनपुर में बसपा के जिलाध्यक्ष राज कुमार गौतम ने बदलापुर से पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष रामनाथ गौतम और टिकट के दावेदार व पूर्व प्रत्याशी लालजी यादव को निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन
up chunav 2022 jaunpur Two-time candidate from BSP and Badlapur Assembly Speaker expelled for  anti party activities
लालजी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव में गर्माती सियासत के बीच बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा)  ने शनिवार की देर रात बड़ी कार्रवाई की है। जौनपुर में पार्टी जिलाध्यक्ष राज कुमार गौतम ने बदलापुर से पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष रामनाथ गौतम और टिकट के दावेदार व पूर्व प्रत्याशी लालजी यादव को निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन


दोनों नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगा है। लालजी यादव साल 2012 और 2017 के चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे। इस साल भी लालजी यादव दिकट के दावेदारों में शामिल थे। लेकिन, उन्हें और रामनाथ गौतम  पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और अनुशासनहीनता का आरोप लगा है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने बताया कि लालजी यादव और रामनाथ गौतम का पार्टी के विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया गया है। दोनों नेताओं द्वारा अनुशासनहीनता भी किया जा रहा था, जिसके कारण उन्हें निष्कासित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उनके स्थान पर बदलापुर विधानसभा अध्यक्ष वंश बहादुर गौतम को बनाया गया है। बदलापुर विधानसभा उपाध्यक्ष रामनाथ पटेल, बदलापुर विधानसभा का कोषाध्यक्ष दीपक गौतम व महेंद्र कुमार गौतम को जिला सचिव व बदलापुर विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed