फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   up block chief election 2021 Two candidate of Samajwadi party not fill nomination form in Jaunpur Party expelled for six years

ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: जौनपुर में सपा के दो प्रत्याशियों ने नहीं किया नामाकंन, पार्टी ने 6 साल के लिए किया निष्कासित

Thu, 08 Jul 2021 10:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 08 Jul 2021 10:16 PM IST
सार

 ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021:  जौनपुर में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने बताया कि रामनगर ब्लॉक के प्रत्याशी कैलाश यादव और बक्शा ब्लॉक की प्रत्याशी विद्या दुबे ने अपने निजी स्वार्थ के कारण पार्टी प्रत्याशी रहकर भी सपा को गुमराह किया। 

विज्ञापन
up block chief election 2021 Two candidate of Samajwadi party not fill nomination form in Jaunpur Party expelled for six years
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: समाजवादी पार्टी - फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तरह ही ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी समाजवादी पार्टी को झटका लगा है। टिकट मिलने के बाद भी दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल नहीं किया। जिसे पार्टी ने गंभीरता से लिया है। जौनपुर में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने बताया ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में रामनगर ब्लॉक के प्रत्याशी कैलाश यादव और बक्शा ब्लॉक की प्रत्याशी विद्या दुबे को प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन वह अपने निजी स्वार्थ के कारण  पार्टी प्रत्याशी रहकर भी सपा को गुमराह करते रह गए।

विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख चुनाव मे नामांकन न करके यह साबित कर दिया कि उन्होंने पार्टी को गुमराह कर धोखा देने का काम किया है। ऐसी स्थिति में जौनपुर समाजवादी पार्टी उनके ऊपर कार्यवाही करते हुए 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है। बताते चलें कि कैलाश यादव दो बार रामनगर के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं।
विज्ञापन


वह साल 2015 में भी सपा से रामनगर ब्लॉक के प्रत्याशी घोषित किए गए थे। लेकिन तब उनका नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया था। हालांकि इस बार भी पार्टी ने  भरोसा जताते हुए ब्लॉक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशी बनाया लेकिन कैलाश यादव ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस संबंध में निष्कासित किए गए दोनों नेताओं का कहना है कि वह धनबल के आगे चुनाव नहीं लड़ पाए। बता दें कि  21 विकास खंडों वाले जौनपुर जिले में सपा ने 16 खंडों में प्रत्याशी अधिकृत किया। रामनगर और बक्शा  को छोड़ सभी ब्लाकों में सपा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। 

ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भी धनंजय सिंह का दबदबा

 पूर्व सांसद धनंजय सिंह को लखनऊ की सीजीएम कोर्ट ने भले ही भगोड़ा घोषित कर दिया है, लेकिन ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भी धनंजय सिंह का दबदबा कायम है। बक्शा में बेलापार गांव निवासी मनोज यादव के सामने सत्ताधारी दल से अधिकृत प्रत्याशी निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सजल  सिंह और सपा की प्रत्याशी विद्या दुबे को मैदान छोड़ने के पीछे भी धनंजय सिंह का ही प्रभाव माना जा रहा है।

38 वर्षीय मनोज यादव बीडीसी सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2010 में हुए ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भी धनंजय के प्रयास से ही मनोज यादव की भाभी सुनीता यादव यहां से ब्लॉक प्रमुख चुनी गई थी। मनोज के भाई महेंद्र यादव बक्शा के वार्ड संख्या 25 से जिला पंचायत सदस्य हैं और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में वह नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह के प्रस्तावक भी रहे।

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद सपा में हो सकती है बड़ी कार्रवाई

जौनपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मिली करारी हार को सपा पचा नहीं पा रही है। वहीं, पार्टी में ही भितरघात की संभावनाओं को लेकर तरह-तरह की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद पार्टी में बड़ी कार्रवाई भी हो सकती हैं। इसके लिए चुनाव पूर्व से लेकर परिणाम घोषित होने के बाद हुए नारेबाजी तक की रिपोर्ट मांगी गई हैं, जिसे तैयार कर प्रदेश अध्यक्ष को भेजी जा रही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अपनी जीत को लेकर समाजवादी पार्टी आश्वस्त थी। चुनाव के दिन तक पार्टी के सभी विधायक और संगठन के लोग सक्रिय थे। मतदान देने के पहले 39 जिला पंचायत सदस्य सपा के साथ होने का दावा करते हुए उनके कैंप कार्यालय में बैठे थे, लेकिन चुनाव परिणाम में प्रत्याशी की बुरी तरह हार हो गई।
43 प्लस पाने का सपना संजोने वाली सपा की प्रत्याशी निशी यादव को महज 12 मत मिले। इसके बाद पार्टी कार्यालय पर नारेबाजी भी हुई। पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने दावा किया था कि जिला पंचायत सदस्य धनबल, बाहुबली और सत्ता के दबाव के कारण दूसरे के साथ चले गए। उधर सपा का प्रदेश नेतृत्व पूरे घटनाक्रम पर गंभीर है।

सूत्रों की मानें तो संगठन का कहना है कि हारने के बाद भी पार्टी में इस नारेबाजी और रार खुलकर सामने नहीं आती। लेकिन, जौनपुर में इसके विपरीत हुआ। शुरू से चल रहे आरोप-प्रत्यारोप और तरह-तरह की चर्चाओं की शिकायत को अब प्रदेश संगठन ने गंभीरता से लिया है। इसके लिए चुनाव पूर्व से लेकर परिणाम घोषित होने के बाद हुई गतिविधियों और चर्चाओं की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

हालांकि इसी बीच ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई, जिसके कारण प्रदेश नेतृत्व ने कुछ ढील दे दी है। हालांकि इस मामले में जिलाध्यक्ष कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन, पार्टी से जुड़े एक जिम्मेदार पदाधिकारी ने बताया कि ब्लाक प्रमुख चुनाव के बाद प्रदेश नेतृत्व को पूरी रिपोर्ट मिल जाएगी। जिसके बाद भितरघातियों के खिलाफ कार्रवाई निश्चित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed