फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP becoming straitjacket

यूपी के विकास में बाधक बन रही केंद्र सरकार

Tue, 02 Jun 2015 11:59 PM IST
jaunpur
jaunpur Updated Tue, 02 Jun 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
UP becoming straitjacket
लोक निर्माण, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सकार यूपी के विकास में बाधक बन रही है। प्रधानमंत्री, समेत कई मंत्री उत्तर प्रदेश से ही चुनकर संसद में पहुंचे हैं फिर भी सरकार यूपी के विकास
विज्ञापन


 के लिए आर्थिक पैकेज नहीं दे रही है। वह मंगलवार को मड़ियाहूं तहसील के अंबरपुर बेलवा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। वह यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कन्हर सिंचाई परियोजना जो 300 करोड़ रुपये से शुरू हुई थी उसकी लागत अब 2800 करोड़ रुपये तक पहुंच रही है। केंद्र सरकार के असहयोग के कारण काम समय से पूरा नहीं हो सका और परियोजना की लागत
विज्ञापन
विज्ञापन


 बढ़ती गई। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में आपदा आने के बाद भी केन्द्र सरकार ने कोई आर्थिक मदद नहीं की। प्रदेश सरकार नहरों की सफाई साल में दो बार करा रही है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश को पानी नहीं

दिया जा रहा है। जबकि यूपी सरकार अपने हिस्से से अधिक धनराशि दी है। राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने यहीं पर राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक कर राजस्व कार्यों की समीक्षा की। प्रमुख सचिव सिंचाई

एवं जल संसाधन दीपक सिंघल ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की। कहा कि नहरों में समय से पानी छोड़ा जाए। इस मौके पर राज्य मंत्री जगदीश सोनकर, कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, विधायक शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी, श्रीमती श्रद्धा


यादव, पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, तूफानी सरोज, जिलाध्यक्ष राजनारायन बिंद,  पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, डा. केपी यादव, युवा नेता लकी यादव, शिवजीत यादव, श्याम बहादुर पाल, वंशलोचन सिंह, डीएम भानुचंद्र

गोस्वामी, एसपी भारत सिंह यादव, सीएमओ डा. डीके यादव, एडीएम भू एवं राजस्व रामभजन सोनकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed