फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Ayush colleges admission scam Wires of case are also connected to Jaunpur STF raided three days ago

आयुष कॉलेजों के दाखिले में हेराफेरी: जौनपुर से भी जुड़ रहे मामले के तार, तीन दिन पहले STF ने दी थी दबिश

Sun, 13 Nov 2022 11:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Nov 2022 11:06 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आयुष कॉलेजों के दाखिलों में हेराफेरी के तार जौनपुर जिले से भी जुड़ रहे हैं। मामले में एसटीएफ ने शनिवार शाम महाविद्यालय के प्रबंधक को उठाया है। 

विज्ञापन
UP Ayush colleges admission scam Wires of  case are also connected to Jaunpur STF raided three days ago
एसटीएफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आयुष कॉलेजों के दाखिलों में हेराफेरी के तार जौनपुर जिले से भी जुड़ रहे हैं। शनिवार की शाम को एसटीएफ की लखनऊ यूनिट ने केराकत क्षेत्र में दबिश देकर एक महाविद्यालय के प्रबंधक को उठा लिया। प्रबंधक के एक रिश्तेदार के यहां तीन दिन पहले ही एसटीएफ ने दबिश दी थी। जल्द ही एसटीएफ कुछ और जगहों पर छापा मार सकती है।

विज्ञापन


केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरायबीरू में शनिवार की शाम को एक डिग्री कॉलेज के प्रबंधक कृष्णा यादव व उनके ड्राइवर को कुछ लोग जबरन साथ ले गए थे। शाम तक पता न चलने पर परिवार के लोगों ने थाने में तहरीर देकर अपहरण की तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने जब मामले की पड़ताल शुरू की तो पता चला कि प्रबंधक का अपहरण नहीं हुआ है बल्कि उन्हें एसटीएफ ने उठाया है।  बताया जा रहा है कि आयुष कॉलेजों में हुए दाखिले में हेराफेरी के सिलसिले में उन्हें उठाया गया है, लेकिन इस बात की पुष्टि करने को कोई तैयार नहीं है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दो दिन पहले प्रबंधक के एक रिश्तेदार के यहां भी एसटीएफ ने छापा मारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह स्कूल का संचालन करते हैं। केराकत थाने के प्रभारी संजय वर्मा ने एसटीएफ द्वारा प्रबंधक को उठाने की पुष्टि करते हुए कहा कि उनसे पूछताछ की जा रही है। लेकिन किस सिलसिले में पूछताछ हो रही है, इसका पता नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed