फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Assembly Election 2022 Shivpal singh Yadav rally in Jaunpur said BJP wrong policies stopped development of uttar pradesh

UP Chunav 2022: जौनपुर में शिवपाल यादव बोले- भाजपा की गलत नीतियों से रुका प्रदेश का विकास

Wed, 02 Mar 2022 02:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Mar 2022 02:53 PM IST
सार

शिवपाल यादव ने मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के रीढ़ी गांव स्थित राज कुमार महिला इंटर कॉलेज में चुनावी सभा की। भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। 

विज्ञापन
UP Assembly Election  2022  Shivpal singh Yadav rally in Jaunpur said BJP  wrong policies stopped development of uttar pradesh
जौनपुर में शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में आज समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों की फौज उतरी है। एक तरफ अखिलेश यादव जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव भी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। बुधवार को शिवपाल यादव ने मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के रीढ़ी गांव स्थित राज कुमार महिला इंटर कॉलेज में चुनावी सभा की।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण प्रदेश का विकास रुक गया। सूबे के किसान, बेरोजगार, व्यापारी सभी परेशान हैं। नोटबंदी से गुजरात के दो पूंजीपतियों का फायदा हुआ। शिवपाल यादव ने दावा किया कि 2022 में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
विज्ञापन


जनता से आह्वान किया कि अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार  में आने पर पुरानी पेंशन, समाजवादी पेंशन फिर शुरू कराएंगे। हर परिवार से एक-एक बेटे-बेटी को सरकारी नौकरी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

धनंजय सिंह का नाम लिए बगैर साधा निशाना

जदयू प्रत्याशी धनंजय सिंह का नाम लिए बगैर निशाना साधा। शिवपाल ने कहा कि मल्हनी में माफिया है, इनामी है। इसको मल्हनी में रुकने नहीं देना है। मल्हनी और जौनपुर को अराजकता नहीं पैदा होने देंगे। अराजकता फैलाने वाले और गुंडई करने वाले को मल्हनी से भगा देना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed