{"_id":"621f37a205a0e34442496466","slug":"up-assembly-election-2022-shivpal-singh-yadav-rally-in-jaunpur-said-bjp-wrong-policies-stopped-development-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: जौनपुर में शिवपाल यादव बोले- भाजपा की गलत नीतियों से रुका प्रदेश का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: जौनपुर में शिवपाल यादव बोले- भाजपा की गलत नीतियों से रुका प्रदेश का विकास
Wed, 02 Mar 2022 02:53 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 02 Mar 2022 02:53 PM IST
सार
शिवपाल यादव ने मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के रीढ़ी गांव स्थित राज कुमार महिला इंटर कॉलेज में चुनावी सभा की। भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला।
विज्ञापन
जौनपुर में शिवपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर में आज समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों की फौज उतरी है। एक तरफ अखिलेश यादव जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव भी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। बुधवार को शिवपाल यादव ने मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के रीढ़ी गांव स्थित राज कुमार महिला इंटर कॉलेज में चुनावी सभा की।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण प्रदेश का विकास रुक गया। सूबे के किसान, बेरोजगार, व्यापारी सभी परेशान हैं। नोटबंदी से गुजरात के दो पूंजीपतियों का फायदा हुआ। शिवपाल यादव ने दावा किया कि 2022 में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
जनता से आह्वान किया कि अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार में आने पर पुरानी पेंशन, समाजवादी पेंशन फिर शुरू कराएंगे। हर परिवार से एक-एक बेटे-बेटी को सरकारी नौकरी देंगे।
विज्ञापन
धनंजय सिंह का नाम लिए बगैर साधा निशाना
जदयू प्रत्याशी धनंजय सिंह का नाम लिए बगैर निशाना साधा। शिवपाल ने कहा कि मल्हनी में माफिया है, इनामी है। इसको मल्हनी में रुकने नहीं देना है। मल्हनी और जौनपुर को अराजकता नहीं पैदा होने देंगे। अराजकता फैलाने वाले और गुंडई करने वाले को मल्हनी से भगा देना है।