फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Assembly Election 2022 jaunpur star campaigners amit shah akhilesh yadav bhupesh baghel shingh yadav chunav prachar

UP Chunav 2022: जौनपुर में आज दिग्गजों की ताबड़तोड़ रैली, अमित शाह,अखिलेश, भूपेश सिंह बघेल और शिवपाल करेंगे प्रचार

Wed, 02 Mar 2022 12:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Mar 2022 12:13 PM IST
सार

जौनपुर में आज दिग्गज नेताओं की ताबड़तोड़ रैली है। अखिलेश यादव, गृहमंत्री अमित शाह, भूपेश बघेल, संजय निषाद और मनोज तिवारी अपने दल के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। 

विज्ञापन
UP Assembly Election  2022 jaunpur  star campaigners amit shah akhilesh yadav bhupesh baghel shingh yadav chunav prachar
अखिलेश यादव और गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में सातवें चरण में मतदान होना है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं। जौनपुर में आज दिग्गज नेताओं की ताबड़तोड़ रैली है। गृह मंत्री अमित शाह सपा प्रमुख अखिलेश यादव चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं छत्तीसगढ़  के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तीन सभाएं करेंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा शिवपाल सिंह यादव, वीआईपी पार्टी के मुकेश साहनी समेत कई बड़े चेहने अपनी जगह-जगह सभाएं करेंगे।  गृहमंत्री अमित शाह की सभा थानागद्दी स्थित कृषक इंटर कॉलेज के मैदान में दोपहर डेढ़ बजे से होगी।
विज्ञापन


 सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पहली जनसभा गजराज सिंह इंटर कॉलेज जमुनिया में दिन में 12:30 बजे से होगी। इसके बाद उनकी दूसरी सभा बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के जनता जनार्दन इंटर कॉलेज जासोपुर चकिया में दोपहर डेढ़ बजे से होगी।  तीसरी जनसभा दोपहर 2:20 से एमकेडी पब्लिक स्कूल सराय राय चंदा सुजानगंज रोड मुंगरा बादशाहपुर में होगी। जबकि चौथी जनसभा ननकू राम महाविद्यालय रामगढ़ बरावा में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर पूर्व मंत्री शिवपाल यादव की चुनावी सभा मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के रीढ़ी में होगी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तीन सभाएं होंगी। जिसमें पहली सभा गभिरन, दूसरी  इटौरी और तीसरी सभा कोतवाली चौराहे पर होगी। पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह नगर में जनसंपर्क करेंगे। यह जन संपर्क पॉलीटेक्निक चौराहा से प्रारम्भ होकर रूहट्टा होते हुए कोतवाली चौराहा पर समाप्त होगी।

जहां वे नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। इन नेताओं के अलावा निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद निर्माणाधीन मंडी के सामने हरिपुर मोड़ नेवादा में सभा करेंगे। इसके बाद जूनियर हाईस्कूल बदलापुर में सभा करेंगे।

वहीं, कांग्रेस के स्टार प्रचारक प्रमोद तिवारी बजरंग इंटर कॉलेज घनश्यामपुर और मुंगराबादशाहपुर में सभा करेंगे। इनके अलावा वीआईपी पार्टी के संस्थापक मुकेश साहनी खेल मैदान रामगढ़चंदवक में दोपहर एक से पांच बजे के बीच में चुनावी सभा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed