फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Assembly Election 2022 Jaunpur Live Debates and Discussions Coverage News Updates in Hindi

UP Election 2022 : जौनपुर में विकास कार्यों पर विपक्ष ने उठाए सवाल, पढ़िए भाजपा ने कैसे दिया जवाब?

Mon, 13 Dec 2021 07:36 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 13 Dec 2021 07:36 PM IST
सार

चाय पर चर्चा, युवाओं और महिलाओं से संवाद के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' जौनपुर के नेताओं के बीच पहुंचा। यहां के प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपने चुनावी एजेंडो के बारे में बताया। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Jaunpur Live Debates and Discussions Coverage News Updates in Hindi
जौनपुर में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते राजनीतिक दलों के नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में विकास कार्यों, अपराध को लेकर समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने योगी सरकार घेरा। आरोप लगाया कि मौजूदा योगी सरकार हर मामलों में फेल है। अपराध के मामले बढ़ गए हैं। सपा सरकार में हुए कामों का केवल नाम बदलकर भाजपा फीता काट रही है। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर पलटवार किया। कहा, 'सभी लोग जानते हैं कि सपा सरकार में क्या-क्या होता था? गुंडाराज कायम था। जब सरकार के जाने की बारी आई थी, तब इन लोगों ने जल्दी-जल्दी कई योजनाओं की फाइल चलानी शुरू कर दी। काम कुछ नहीं किया था। अब भाजपा काम कर रही है तो ये लोग परेशान हो रहे हैं।' पढ़िए 'अमर उजाला' के चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' में राजनीतिक दलों के नेताओं ने क्या कहा? 
विज्ञापन

विपक्ष ने क्या आरोप लगाए?

UP Assembly Election 2022 Jaunpur Live Debates and Discussions Coverage News Updates in Hindi
जौनपुर में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते राजनीतिक दलों के नेता। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के नेता विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा के लोग देश और समाज को रंगों के आधार पर बांटकर दंगा कराना चाहते हैं और कांग्रेस इन्हीं रंगों को एकजुट करके तिरंगा बनाने का काम कर रही है। विकास ने भाजपा पर विकास कार्यों को लेकर झूठा प्रचार-प्रसार करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा वाले झूठा विज्ञापन छपवाते हैं। देश झूठ से नहीं चलेगा। जनता इन्हें जवाब देगी। 

समाजवादी पार्टी के राहुल त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में लूट, हत्या और बलात्कार के मामले बढ़े हैं। बेरोजगारी से युवा परेशान है। देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि सड़क टूट गई, लेकिन नारियल नहीं। इससे भाजपा सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार की पोल खुल गई। राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपराधियों को संरक्षण दिया है। आज महिलाएं सुरक्षित नहीं है। किसान आत्महत्या कर रहा है। दलित, ब्राह्मण सब पर अत्याचार हो रहा है। 



सपा के श्रवण जायसवाल ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में जिस मेडिकल कॉलेज की नींव रखी गई थी, भाजपा उसका काम भी पूरा नहीं करवा पाई। भाजपा सरकार केवल अखिलेश यादव की परियोजनाओं का नाम बदलकर फीता काटने में जुटी हुई है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री केवल धर्म के नाम पर लोगों को बहला रहे हैं। 

आम आदमी पार्टी के डॉ. अनुराग मिश्रा ने कहा कि जौनपुर के मेडिकल कॉलेज का भाजपा ने तीन बार नाम बदला। इन लोगों ने मेडिकल कॉलेज को प्राइवेट कर दिया। आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने बाबा विश्वनाथ धाम के संचालन का जिम्मा अंग्रेजों को दे दिया है।  

भाजपा ने क्या जवाब दिया? 

UP Assembly Election 2022 Jaunpur Live Debates and Discussions Coverage News Updates in Hindi
जौनपुर में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते राजनीतिक दलों के नेता। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने भाजपा का पक्ष रखा। बोले, योगी राज में कानून व्यवस्था काफी बेहतर हुई है। गुंडे-बदमाश प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं। हर कोई अब सुरक्षित है। 2017 से पहले पूरे प्रदेश में गुंडाराज कायम था। सुरेंद्र सिंह ने सरकार की तारीफ की। कहा कि मौजूदा सरकार में बिजली की व्यवस्था काफी अच्छी हुई है। पहले 3-4 घंटे आती थी, अब 18 से 20 घंटे बिजली आ रही है। कई जिलों में विश्विवद्यालय बन रहे हैं। हर जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। सड़कें बेहतर हुई हैं। भ्रष्टाचार कम हुआ है। 

सपा के शासन में मेडिकल कॉलेज की मंजूरी मिलने के दावे को भाजपा नेता ने झूठा बताया। कहा कि सपा सरकार में अपराधियों को संरक्षण मिलता था। आज पूरे प्रदेश में देखिए महिलाएं रात में भी बेधड़क निकलती हैं। 

भाजपा के सुरेंद्र कुमार सिंघानिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी का जब समय खत्म होने वाला था, तब इन लोगों ने कई तरह की योजनाएं शुरू कर दी। आखिरी तीन महिने में इस तरह की योजनाएं ला दी लेकिन काम कुछ नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed