फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Unrighteous commenting on Ramcharit Manas Minister Sanjay Nishad said samajwadi party will end

Jaunpur: रामचरित मानस पर टिप्पणी करने वाले अधर्मी, मंत्री संजय निषाद बोले- सपा का हो जाएगा बंटाधार

Wed, 15 Feb 2023 07:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 15 Feb 2023 07:42 PM IST
सार

निषाद पार्टी केअध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री (मत्स्य मंत्री) डॉ. संजय निषाद बुधवार को जौनपुर दौरे पर थे। मीडिया से बातचीत में सपा और स्वामी प्रसाद मौर्या पर  निशाना साधा। 

विज्ञापन
Unrighteous commenting on Ramcharit Manas Minister Sanjay Nishad said samajwadi party will end
कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने श्रीरामचरितमानस पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा दिए गए विवादित बयान पर तीखा हमला बोला। बुधवार को जौनपुर में मीडिया से बात करते हुए संजय निषाद ने कहा कि श्रीरामचरित मानस पर टिप्पणी करने वाले लोग अधर्मी हैं। उन्होंने आगे की कहा कि अगर स्वामी प्रसाद मौर्या जैसे दो-चार और अधर्मी जुड़ जाएं तो समाजवादी पार्टी (सपा) का बंटाधार हो जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, निषाद पार्टी केअध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री (मत्स्य मंत्री) डॉ. संजय निषाद बुधवार को जौनपुर दौरे पर थे। बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित बूथ स्तर कार्यकर्ता सम्मेलन व सम्मान समारोह को संबोधित किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कानपुर की घटना पर कहा की दुःखद घटनाओं पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

निषाद पार्टी जातिगत जनगणना के पक्ष में

कहा कि 2024 में एनडीए की सरकार फिर से बनानी है। 2019 में 18 फीसद मछुआरों को साथ लेकर वे खड़े थे। कहा कि सपा-बसपा एक साथ होने के बाद भी भाजपा ने ऐतिहासिक विजय हासिल की। 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन की जीत हुई। लोग स्वयं देख सकते हैं कि जिसके साथ निषाद पार्टी रहती वह कहां रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मंत्री ने कहा कि निषाद पार्टी जातिगत जनगणना के पक्ष में है। बशर्ते इसकी विसंगतियां दूर हो। भाजपा सरकार इसकी पहल भी कर रही है। सुभासपा नेता ओमप्रकाश राजभर और स्वामी प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि राजनीति में कोई लंबे समय तक दुश्मन नहीं होता। ये लोग अवसरवादी हैं। इनके पास कोई विचारधारा नहीं है।

अब नहीं डूबेंगे मछुआरे और न डूबेगी नाव

बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित बूथ स्तर कार्यकर्ता सम्मेलन व सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए संजय निषाद ने कहा कि अब निषाद समाज के बेटों को तीन हजार ऐसी नावें दी जाएंगी जो नहीं डूबेगी। साथ ही ऐसा लाइफ सपोर्ट जैकेट मिलेगा, जिसको पहनने डूबने का खतरा खत्म होगा।

उन्होंने कहा कि निषाद समाज  किसी न किसी तरह से कुछ देने का काम किया करता था, अब वह अपने हिस्से की भीख मांग रहा है। आज हम इकट्ठा हुए है और अपना हक लेकर रहेंगे। हमें पूरा जिला नहीं चाहिए बस 300 ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ता चाहिए जो सबका वोट इकट्ठा कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed